{"_id":"69e923827949baf85307a1ab","slug":"mayor-angry-over-a-file-pending-for-six-months-issued-a-show-cause-notice-to-employees-hisar-news-c-21-hsr1020-855806-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: छह महीने से लंबित फाइल पर भड़के मेयर, कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: छह महीने से लंबित फाइल पर भड़के मेयर, कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली ने बुधवार को नगर निगम की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर सुधार मंडल शाखा में कई खामियां सामने आईं जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं करीब छह महीने लंबित फाइल पर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने कर्मचारियों की सीट पर बैठकर फाइलों की जांच की और उनके लंबित रहने के कारणों की जानकारी ली। एक फाइल के छह महीने तक लंबित रहने पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आम नागरिक को अपनी बिल्डिंग निर्माण के लिए इतना लंबा इंतजार क्यों करना पड़ रहा है।
कर्मचारी द्वारा पॉलिसी के जनवरी में लागू होने की बात कहने पर मेयर ने बताया कि तब भी तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है ऐसे में देरी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और आमजन के कार्यों में अनावश्यक देरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। मेयर ने भवन निर्माण शाखा और प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में भी फाइलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय सीमा में फाइलों का निपटारा सुनिश्चित करें।