फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Maximum temperature came above normal after 30 days, fell again the next day

Hisar News: 30 दिन बाद सामान्य से ऊपर आया था अधिकतम तापमान, अगले ही दिन फिर गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature came above normal after 30 days, fell again the next day
हिसार। शहर का अधिकतम तापमान 30 दिन बाद सामान्य से ऊपर पहुंचा था। मगर रविवार को बादवाही के कारण फिर से सामान्य से नीचे चला गया। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन

बता दें कि 28 दिसंबर को शहर का दिन का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम था। तब से लेकर 26 जनवरी तक शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहा। 27 जनवरी को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

दिन भर छाए रहे बादल
रविवार के दिन की शुरुआत हल्के कोहरे व बादलवाही से हुई। हालांकि दो दिनों से लगातार निकल रही धूप को देखते हुए लोगों को उम्मीद थी कि तीसरे दिन भी उन्हें धूप का आनंद लेने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद बीच बीच में सूर्य बादलों के बीच से झांकता रहा। मगर पूरी तरह से बादलों से बाहर नहीं निकला। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। हालांकि शनिवार के मुकाबले रविवार को रात के तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं बालसमंद में रात का तापमान 6.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed