फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Maximum 90.13 polling at booth number 34 of Sadalpur, lowest at booth 59 of Mandi

सदलपुर के बूथ नंबर 34 पर सबसे ज्यादा 90.13 मतदान, मंडी के बूथ 59 पर सबसे कम -

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Maximum 90.13 polling at booth number 34 of Sadalpur, lowest at booth 59 of Mandi
मंडी आदमपुर। आदमपुर उपचुनाव में मतदान कराने में सतेंद्र सिंह सबसे आगे रहे। सतेंद्र सिंह के बूथ पर 83.24, कुरड़ाराम के 75.25 व भव्य के बूथ पर हुई 67.49 प्रतिशत पोलिंग हुई।
विज्ञापन

वीरवार को हुए उपचुनाव के लिए मतदान में 76.51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। आदमपुर में सबसे अधिक मतदान गांव सदलपुर के बूथ नंबर 34 पर हुआ। वहां पर 90.13 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथ पर 993 में से 895 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं सबसे कम मतदान मंडी आदमपुर के बूथ नंबर 59 पर हुआ। वहां पर केवल 57.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। उस बूथ पर 1025 में से केवल 585 मतदाताओं ने ही वोट डाला। इसके अलावा पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के मार्केट कमेटी स्थित बूथ नंबर 54 पर 1138 में से 768 वोट पोल हुए। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के गांव न्योली खुर्द स्थित बूथ नंबर 146 पर 859 में से 715 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया वहीं इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम नंबरदार के बालसमंद स्थित बूथ नंबर 174 पर 901 में से 678 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

उम्र पीछे छोड़ बुजुर्ग पहुंचे मतदान केंद्र
महिलाओं, युवाओं के अलावा बुजुर्ग मतदाताओं ने भी अपने वोट की ताकत दिखाई। मंडी आदमपुर में 90 वर्षीय शिवदयाल शर्मा ने अपनी 85 वर्षीय पत्नी संतरो देवी के साथ वोट डालने के लिए आदमपुर मार्केट कमेटी के बूथ नबंर-54 पर पहुंचे। गांव सीसवाल में 95 वर्षीय हजारीलाल, 90 वर्षीय करतारी देवी, गांव दड़ौली में 95 वर्षीय चुन्नी देवी, गांव चूली बागडिय़ान में 90 वर्षीय शांति देवी व सिंगारी देवी, 86 वर्षीय धापा देवी, 85 वर्षीय माया देवी तथा गांव घुड़साल में 90 वर्षीय शांति देवी ने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

85 प्रतिशत मतदान से अधिक मतदान वाले
-बूथ नंबर 2,13,24,30,31,33,34,35,37,38,70,80,106
65 प्रतिशत से कम मतदान वाले केंद्र
बूथ नंबर =55,57,59,60,65,66,97,100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed