{"_id":"65582a374d328ff6050734b9","slug":"mastermind-meenu-badhavad-had-given-shelter-to-miscreants-after-robbery-in-hisar-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: लूट के बाद मास्टरमाइंड मीनू बधावड़ ने बदमाशों को दिया था आश्रय, इन वारदातों में शामिल रहे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: लूट के बाद मास्टरमाइंड मीनू बधावड़ ने बदमाशों को दिया था आश्रय, इन वारदातों में शामिल रहे आरोपी
Sat, 18 Nov 2023 08:36 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 18 Nov 2023 08:36 AM IST
सार
अमरदास उर्फ अमरू, पवन उर्फ नगड़, देवेंद्र उर्फ सागर, प्रदीप और मनजीत मिलकर खरकड़ा रोहतक में मनदीप के होटल पर गए। इन्होंने धोखे से मनदीप की रिट्ज कार ली। गाड़ी में सवार होकर बधावड़ में दिलबाग के पास आए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात के बाद बधावड़ निवासी मीनू ने बदमाशों को आश्रय देने का काम किया। मास्टरमाइंड मीनू वासी बधावड़ ही सभी वारदात का मुख्य योजनाकार है। उसी ने विरेंद्र उर्फ भोपा, अमरदास उर्फ अमरू और बिजेंद्र की मुलाकात करवाई थी। बदमाश रात के समय बाइक पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। बदमाश चोरी की बाइक पर ही वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
अमरदास उर्फ अमरू की दोस्ती पड़ोसी गांव निवासी होने के कारण देवेंद्र उर्फ सागर और पवन उर्फ नगड़ से थी। अमरदास उर्फ अमरू, पवन उर्फ नगड़, देवेंद्र उर्फ सागर, प्रदीप और मनजीत मिलकर खरकड़ा रोहतक में मनदीप के होटल पर गए। इन्होंने धोखे से मनदीप की रिट्ज कार ली। गाड़ी में सवार होकर बधावड़ में दिलबाग के पास आए। दिलबाग ने इनका संपर्क फोन के जरिये मीनू वासी बधावड़ से करवाया। मीनू से बात होने के बाद सभी चंडीगढ़ गए।
विज्ञापन
विरेंद्र उर्फ भोपा पहले से ही चंडीगढ़ में मीनू के पास था। मीनू ने इनकी जान पहचान विरेंद्र उर्फ भोपा से करवाई। भोपा के पास 2 अवैध पिस्तौल व कारतूस थे। इन सभी ने 19 अक्तूबर 2023 की रात में वारदात की साजिश रची। अगले दिन वीरेंद्र उर्फ भोपा, अमरदास उर्फ अमरू और बिजेंद्र ने मिलकर बरवाला के पास पिस्तौल के बल पर रिलायंस पेट्रोल पंप बरवाला पर नकदी और मोबाइल फोन की लूट की। इसके बाद लगातार वारदात करते रहे। 31 अक्तूबर 2023 को उक्त तीन पेट्रोल पंपों के अलावा उचाना हाईवे पर बने पेट्रोल पंप पर भी लूट की वारदात की।
विज्ञापन
इन वारदात में शामिल रहे बदमाश
- विरेंद्र उर्फ भोपा, अरुण पंडित, चंद्र मोहन ने साउथ बाईपास हिसार से कार लूटी थी।
- 24 जून 2023 को विरेंद्र उर्फ भोपा सुरेश ढंदूर, अरुण पंडित, प्रवीण, सुरेश मिस्त्री ने मिलकर बरेटा पंजाब में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी।
- 24 जून 2023 को विरेंद्र उर्फ भोपा, सुरेश ढंदूर, अरुण पंडित, प्रवीण ने जयप्रकाश उर्फ जेपी वासी नंगथला को गोली मारी थी।
- 24 जून 2023 को ही विरेंद्र उर्फ भोपा, सुरेश ढंदूर, अरुण पंडित, प्रवीण मिलकर तंदूरी इन होटल चिकनवास पर गोली चलाई।
- 3 जुलाई 2023 को विरेंद्र उर्फ भोपा, सुरेश ढंदूर, अरुण पंडित ने मिलकर जयपुर में गणेश को गोली मारी थी। जिस पर राजस्थान पुलिस वीरेंद्र उर्फ भोपा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
- जुलाई 2023 विरेंद्र उर्फ भोपा, अरुण पंडित ने एक अन्य आरोपी सहित चावला कालोनी बल्लभगढ़ से बाइक छीनी।
- जुलाई 2023 विरेंद्र उर्फ भोपा, अरुण पंडित, अंकित खरकड़ी गुरुग्राम ने सुभाष कालोनी बल्लभगढ़ स्थित किराना की दुकान पर लूट के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारी।
- अक्तूबर 2023 में विरेंद्र उर्फ भोपा और प्रतीक वासी गांधी नगर मंगाली ने पुराना बस अड्डा बरवाला के पास से बाइक चोरी की।
- 15 अक्तूबर 2023 को विरेंद्र उर्फ भोपा व प्रतीक ने हिसार के बरवाला में हवाई फायर कर बाइक छीनी।
- 15 अक्तूबर 2023 को विरेंद्र उर्फ भोपा व प्रतीक ने बरवाला से बाइक चोरी कर मसूदपुर पेट्रोल पंप से पिस्तौल के बल पर रुपये छीने थे।
- अक्तूबर 2023 में विरेंद्र उर्फ भोपा, अमन उर्फ मुंशी व डांगी ने पिस्तौल के बल पर बड़ौदा के पास से बाइक छीनी।
- अक्तूबर 2023 विरेंद्र उर्फ भोपा, अमरदास उर्फ अमरू, सागर, सैंडी डांगी व सत्यवान ने पिस्तौल के बल पर उचाना पेट्रोल पंप से लगभग 14000 रुपये छीने ।
- 31 अक्तूबर को अमरदास, विरेंद्र उर्फ भोपा, सागर, लालू , नागड़, मुंशी ने पिस्तौल के बल पर रावलवास पेट्रोल पंप से 10 हजार रुपये, धीरणवास के पेट्रोल पंप से 2 लाख रुपये, पाबड़ा के पेट्रोल पंप से 1.62 लाख रुपये लूटे थे।
दो जांच अधिकारी निलंबित, अन्य की रिपोर्ट भेजी
गृहमंत्री अनिल विज की ओर से प्रदेश भर में 300 से अधिक जांच अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए गए थे। इसमें हिसार के 14 आईओ शामिल थे। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि जांच में पाया गया कि दो जांच अधिकारियों की लापरवाही थी, जिन्हें निलंबित किया गया है। अन्य सभी के बारे में डीजीपी को रिपोर्ट भेजी गई है। जांच अधिकारी इनमें दोषी नहीं थी। सभी जांच अधिकारियों को तेजी से काम करते हुए मामलों को हल करने के निर्देश दिए गए हैं।