फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Masoom first in 33 kg weight category competition

Hisar News: 33 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में मासूम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Masoom first in 33 kg weight category competition
नारनौंद महिला कुश्ती प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन्य।
नारनौंद। गांव मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह कुश्ती अकादमी में हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ की ओर से जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर-15 और अंडर-20 के महिला व पुरुष खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्ग में भाग ले रहे हैं। इस दौरान हरियाणा कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र लोहान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेलों में मेडल जीतकर विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रोफेसर राम भगत शर्मा, अकादमी के संचालक अजय ढांडा, जय भगवान लाठर, राजेंद्र लांबा, डॉ. कुलवंत मोर, पार्षद दिनेश श्योराण, साहिल खर्व, हांसी के एसडीएम मोहित महराणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये रहे परिणाम
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती अकादमी के संचालक अजय पहलवान ने बताया कि महिलाओं की 33 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में मासूम ने प्रथम, मुक्ता ने द्वितीय और दिवांशी व विनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 36 किलोग्राम भार वर्ग में अंतिम ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय व अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 39 किलोग्राम भार वर्ग में चेष्टा ने प्रथम, सोनू ने द्वितीय और दीक्षा व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 42 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा ने प्रथम, मेघा ने द्वितीय और निकिता व जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 54 किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका ने प्रथम, सारिका ने द्वितीय और प्रियंका व मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 58 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिया ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय और रीना व पूर्वा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 62 किलोग्राम भार वर्ग में टीना पूनिया ने प्रथम, कीर्ति ने द्वितीय और तानिया व एकता लांबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 66 किलोग्राम भार वर्ग में अंशुल ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय और गीतिका व साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में 38 किलोग्राम भार वर्ग में उदित डांगी ने प्रथम, वंश ने द्वितीय और शुभम व दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 41 किलोग्राम भार वर्ग में नितिन ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय और समीर व वीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 44 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित ने प्रथम, विनय ने द्वितीय और क्रिश तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 48 किलोग्राम भार वर्ग में नसीब ने प्रथम, कोहिनूर ने द्वितीय, मुनीत व अंकुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक ने प्रथम, मयंक पंघाल ने द्वितीय और उपेंद्र व मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 57 किलोग्राम भार वर्ग में रमन धीमान ने प्रथम, दीपांशु दलाल द्वितीय और राहुल व मनोज तृतीय स्थान पर रहे। 62 किलोग्राम भार वर्ग में रितेश प्रथम, विनीत द्वितीय और जतिन मलिक व अंशुल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed