फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Masoodpur villager spoke in panchayat they will not take vaccine and not provide sample

मसूदपुर की पंचायत का फैसला : नहीं कराएंगे टीकाकरण और सैंपलिंग, कोविड केयर सेंटर कराया बंद

Wed, 19 May 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Masoodpur villager spoke in panchayat they will not take vaccine and not provide sample
नारनौंद (हिसार)। हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मसूदपुर के ग्रामीणों ने पंचायत आयोजित कर कोरोना संबंधी नियम न मानने का फैसला लिया है। ग्रामीणों ने कोविड केयर सेंटर बंद करा दिया। गांव में कोरोना सैंपलिंग, टीकाकरण भी नहीं कराने का एलान किया। कोरोना के नाम पर गांव में पुलिस प्रशासन व चिकित्सकों की टीम के आने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव मसूदपुर की साहला पाना की मुख्य चौपाल में सर्वजातीय पंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता रोघी खाप के प्रधान रोशन लाल दलाल ने की। पंचायत में हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। कहा कि गांव में सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि कोरोना के नाम पर सरकार व प्रशासन बेवजह उन्हें परेशान कर रहे हैं। पंचायत में सरपंच कुलदीप सिंह, बिरेंद्र, कल्लू पहलवान, सुरेश, रामकेश, बलबीर, दिलबाग, सुनील, कृष्ण, शमशेर, अशोक, राजेंद्र नाई, कालू, राजेश, सचिन, देवराम, दम्मड़, दलबीर, बसाऊ राम, गजे सिंह, हवासिंह, सतबीर, राजा, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंचायत में ये लिए गए फैसले
- गांव का कोई व्यक्ति कोरोना सैंपलिंग व टीकाकरण नहीं करवाएगा।
- गांव में लॉकडाउन का पालन नहीं किया जाएगा।
- राजकीय विद्यालय में बनाए गए कोविड सेंटर को बंद करेंगे।
- गांव का कोई भी दुकानदार अपनी दुकान बंद नहीं करेगा।
- फल-सब्जियों सहित हर प्रकार के सामान के रेट तय किए जाएंगे।
- कोरोना को लेकर स्वास्थ्य, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी को गांव में नहीं घुसने देंगे।
- 48 सदस्यों की कमेटी गांव के बस स्टैंड पर दिन रात निगरानी रखेगी।
- 48 सदस्यीय कमेटी में 25 युवा व ग्रामीण लाठी डंडों से लैस होंगे।
- भाजपा व जजपा के नेताओं को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।
जनता को परेशान किया तो 24 गांवों में करेंगे पंचायत
किसानों पर लाठीचार्ज बर्बरतापूर्ण है। काफी किसानों को चोटें आई हैं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। सरकारी स्कूल में केयर सेंटर तो बना दिया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास न डॉक्टर है और न ही मरीजों के लिए दवाएं। ऐसे कोविड सेंटर से क्या फायदा। पिछले काफी सालों से गांव में अस्पताल की मांग कर रहे हैं। आज तक नहीं बनाया। स्वस्थ लोगों को कोरोना संक्रमित बता दिया जाता है। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस कोरोना के लिए गांव में आया तो वह खुद जिम्मेदार होगा। खेतों में जाने वाले किसानों को पुलिस चालान अन्य बातों को लेकर परेशान करती है। गांव में दुकानदारों को परेशान करते हैं। जनता को परेशान किया तो रोघी खाप के सभी 24 गांवों में पंचायत कर यह निर्णय लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोशन लाल दलाल, प्रधान रोघी खाप।
पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है
मामला संज्ञान में आया है। विभाग की तरफ से जो भी आदेश होंगे उनका पालन किया जाएगा। पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। लोगों की रक्षा के लिए सड़कों पर ड्यूटी देकर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। लॉकडाउन के नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी है। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
-सुखदेव सिंह, थाना प्रभारी सदर हांसी।
ग्रामीणों ने कोविड सेंटर बंद करा दिया
गांव में कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। ग्रामीणों ने उसे बंद करा दिया है। विभाग ने अपना सामान वहां से उठा लिया है। ग्रामीणों से अपील है कि कोरोना महामारी के खतरनाक दौर में अपना ख्याल रखें। सैंपलिंग व वैक्सीनेशन करवाने में उनका ही फायदा है।

-डॉ. सन्नी मल्होत्रा, एसएमओ सीएचसी सिसाय।
25 संक्रमित, एक की मौत
मसूदपुुर में 25 लोग संक्रमित हो गए थे। एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। फिलहाल गांव में पांच एक्टिव केस हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि गांव में आकर ड्यूटी कर सकते हो, लेकिन कोरोना के लिए कोई काम नहीं करोगे।
-नानू राम, एमपीएचडब्ल्यू, मसूदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed