{"_id":"69ee56e4ceaa3f6ab006bf24","slug":"mason-crushed-to-death-by-dumper-hisar-news-c-21-hsr1005-858402-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डंपर से कुचलकर राजमिस्त्री को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डंपर से कुचलकर राजमिस्त्री को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गांव तलवंडी बादशाहपुर निवासी राजमिस्त्री अनिल (30) को डंपर से कुचलकर हत्या कर दी गई। रविवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। आजाद नगर थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में चार नामजद के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रधान रविंद्र चौहान के मुताबिक अनिल ने तलवंडी बादशाहपुर निवासी रणजीत, सोमवीर आदि के घर काम किया था। इन लोगों पर उसकी मजदूरी बकाया था। वह इन लोगों से अपना मेहनताना मांग रहा था। शनिवार रात अनिल बाइक से सिवानी से घर आ रहा था। गांव के पास पहुंचने पर पास से गुजर रहे डंपर से मिट्टी उस पर गिर गई। जब अनिल ने डंपर चालक को टोका तो चालक ने सोमबीर कर्ण सिंह व रणजीत को वहां बुला लिया। इन लोगों ने अनिल के साथ मारपीट की और फिर उसे डंपर के नीचे फेंक दिया और चालक को डंपर चलाने का इशारा किया। चालक ने डंपर को आगे-पीछे किया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एएसपी मयंक के नेतृत्व में की गई जांच
रविवार सुबह काफी संख्या में ग्रामीण आजाद नगर थाने में पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की। इस पर एएसपी मयंक मुदगिल के नेतृत्व में जांच करने के बाद पुलिस ने तलवंडी बादशाहपुर निवासी कर्ण सिंह, दो भाइयों साेमवीर व रणजीत व चालक ढाणी माहू निवासी बंसीलाल के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की।