फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Martyr DSP will be cremated in ancestral village Sarangpur today

हिसार: शहीद डीएसपी का बेटा सिद्धार्थ पहुंचा दिल्ली, आज पैतृक गांव सारंगपुर में होगा अंतिम संस्कार

Thu, 21 Jul 2022 01:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 01:28 AM IST
सार

परिवारजनों ने सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग उठाई। छोटे भाई अशोक मांझू ने पूछा कि आरोपियों ने तमंचे लहराए तो पुलिसकर्मियों ने हथियार क्यों नहीं चलाए।   

विज्ञापन
Martyr DSP will be cremated in ancestral village Sarangpur today
डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शहीद डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई के बेटे सिद्धार्थ बुधवार की रात कनाडा से दिल्ली पहुंच गए। गुरुवार की सुबह तक हिसार पहुंच जाएंगे। इसके बाद शहीद सुरेंद्र बिश्नोई के पार्थिव शरीर का उनके पैतृक गांव सारंगपुर में सुबह 10 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में डीजीपी, एडीजीपी, आईजी, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


शहीद डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई के छोटे भाई अशोक मांझू ने कहा कि इस मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच होनी चाहिए। अवैध खनन मामले में खनन विभाग की कार्यप्रणाली की भी जांच होनी चाहिए। अशोक मांझू ने कहा  कि खनन विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर क्यों नहीं गया।
विज्ञापन


खनन विभाग के अधिकारियों के मोबाइल रिकॉर्ड की जांच की जाए. जिससे पता लग सके कि हत्या से पहले किसी ने रेकी तो नहीं की थी। डीएसपी खुद डंपर को रुकवा रहे थे उस समय स्टाफ क्या कर रहा था। डंपर चालक व खलासी ने जब तमंचे दिखाए तो मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने क्या कार्रवाई की। उनके पास तो आधुनिक हथियार होंगे। उन्होंने चलाए क्यों नहीं। एरिया के पुलिस अधिकारियों को अवैध खनन की सूचना क्यों नहीं थी। अगर उनके पास सूचना थी तो उन्होंने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अशोक मांझू ने कहा कि हम सरकार की ओर से उठाए गए कदम से संतुष्ट हैं। सीएम  साहब ने अगर परिवार के साथ खड़े होने की बात कही है, तो हमें उन पर विश्वास है। सीएम अपने एलान को पूरा करेंगे। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र बिश्नोई उनसे सभी बातें साझा किया करते थे।

उन्होंने कुछ गलत नीयत वाले एसएचओ का तबादला भी कराया था। उन लोगों की भी जांच होनी चाहिए। वहीं, आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई गांव पहुंचेंगे। बुधवार को फतेहाबाद से विधायक दूड़ाराम शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने गांव सारंगपुर पहुंचे।  


डंपर मालिक, अवैध खनन करने वालों पर भी कार्रवाई हो
शहीद डीएसपी के छोटे भाई अशोक मांझू ने कहा कि केवल खलासी व चालक पर कार्रवाई की बजाय डंपर मालिक, अवैध खनन करने वाले लोगों, खनन माफिया पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन सभी लोगों पर भी उन्हीं धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए। कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed