फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married women fasting without water and praying for husband long life, know when moon will rise in Haryana

Karwa Chauth 2025: सुहागिन निर्जला व्रत कर पति की लंबी आयु की कर रही कामना, जानें हरियाणा में कब निकलेगा चांद

Fri, 10 Oct 2025 12:14 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Oct 2025 12:14 PM IST
सार

हरियाणा में करवा चौथ का व्रत सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सरगी ग्रहण करने से शुरू होता है। वहीं, दिन भर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक रहेगा। 

विज्ञापन
Married women fasting without water and praying for husband long life, know when moon will rise in Haryana
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखे हुए हैं। पंडित शिव कुमार शास्त्री बताया कि पंचांग के अनुसार आज शाम रात 8:13 बजे चांद के दीदार होंगे।

विज्ञापन


हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, सिरसा, अंबाला, करनाल सहित अन्य शहरों में 8.13 पर चांद दिखेगा। आज मौसम साफ होने के चलते चांद तय समय पर ही निकलने के आसार हैं। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद आसमान साफ नजर आ रहा है। जिसमें चांद बिल्कुल साफ दिखेगा।
विज्ञापन


पूजा मुहूर्त- शाम 5:57 से 7:11 बजे तक
करवा चौथ का व्रत सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सरगी ग्रहण करने से शुरू होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 4:40 बजे से 5:30 बजे तक था। जो सरगी के लिए सबसे शुभ माना जाता है। सरगी में हल्का नाश्ता जैसे फलाहार या कचोरी-मठरी शामिल की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक रहेगा। इस दौरान गणेश-पर्वती, शिव-पार्वती और चंद्रमा की पूजा की जाती है। करवा भरकर कथा सुनने के बाद चांद के दर्शन का इंतजार किया जाता है। चांद निकलने पर छलनी से चांद देखकर अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें।

प्रमुख शहरों के अनुमानित समय हैं
चांद निकलने का समय
करनाल      रात 8:11 बजे
हिसार       रात 8:14 बजे
रोहतक     रात 8:13 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed