फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married molested at Splash Water Park, assaulted by victim's husband, case registered

स्पलेश वाटर पार्क में विवाहिता से छेड़छाड़ ,पीड़िता के पति से की मारपीट, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Married molested at Splash Water Park, assaulted by victim's husband, case registered
हिसार। बरवाला रोड़ स्थित स्पलेश वाटर पार्क में एक विवाहिता के छेड़छाड़ करने व उसके पति के साथ मारपीट करने का मामला सामना आया है। पीड़ित महिला ने छेड़छाड़ व उसके पति से मारपीट करने का आरोप स्पलेश पार्क के कर्मचारियों पर ही लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर हिसार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वे जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। 3 जून को अपने पति के साथ स्पलेश पार्क में गई थी। वे स्पलेश पार्क में नहा रहे थे। महिला के आरोप हैं कि इसी दौरान स्पेलश पार्क मैनेजमेंट के चार से पांच लड़के वहां मौजूद थे। उनमें से एक लड़के ने मेरी तरफ गलत इशारा किया। महिला ने इग्नोर कर दिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी वह लड़का बार-बार गलत इशारे करने लगा। महिला ने यह बात अपने पति को बताई। महिला का आरोप है कि जब उसके पति ने उन लड़कों को ऐसा करने से रोका, तो उन युवकों ने उसके पति के साथ मारपीट की, उनकी टी-शर्ट भी फाड़ दी। मामला बढ़ने पर डायल 112 पर काल कर पुलिस बुलाई, तब तब आरोपित लड़के वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ छेड़खानी और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed