{"_id":"58ed24c24f1c1b9c36cf6d28","slug":"marriage-lover-sucide-five-year-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने लगाई थी फांसी, प्रेमी को पांच साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने लगाई थी फांसी, प्रेमी को पांच साल की कैद
amarujala/Hisar
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजे जयबीर हुड्डा की अदालत ने एक युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर सिरसा के गांव साहूवाला के सिमरन सिंह को 5 साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर उसे छह महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। सिमरन सिंह ने शादी से इनकार कर दिया था और उसकी प्रेमिका ने नाराज होकर डेढ़ साल पहले डोगरान मोहल्ला के एक क्लीनिक के ऊपर वाले कमरे में फांसी लगा ली थी। लड़की क्लीनिक की कर्मचारी थी।
सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में 26 सितंबर 2015 को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार सिरसा के एक गांव की 20 साल की युवती की रिश्तेदारी साहूवाला में थी। वह रिश्तेदारी में गई थी। तब उसकी और सिमरन सिंह की मुुलाकात हो गई थी। दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया था और फिर उनमें बातें होने लगी थीं। दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया था। 21 जून 2015 को सिमरन सिंह और उसकी प्रेमिका यहां डोगरान मोहल्ला में एक डॉक्टर के पास आए थे। डॉक्टर ने एक्यूप्रेशर का काम शुरू करने की बात कही थी और युवती की नौकरी की बात पक्की हो गई थी। तब युगल लौट गया था।
दोनों में हुआ था झगड़ा
27 जून को लड़की का पिता उसे यहां रेलवे स्टेशन पर छोड़कर गया था। युवती दो युवकों के साथ क्लीनिक पर चली गई थी। डोगरान मोहल्ले में नीचे क्लीनिक था और ऊपर छत पर युवती को कमरा दिलाया गया था। उस समय पांच जुलाई को सिमरन ममेरे भाई राजविंद्र सिंह और दोस्त के साथ आया था। वे रात को वहीं रुके थे। सुबह राजविंद्र और राजू सेना भर्ती में शामिल होने के लिए रवाना हो गए थे। बाद में कमरे पर युवती ने सिमरन से शादी करने की बात कही थी। सिमरन ने उसे टालते हुए कहा था कि वह पहले पढ़ाई पूरी करेगा। इस मुद्दे पर दोनों का झगड़ा हो गया था। सिमरन चला गया और फिर नाराज होकर युवती फंदा लगा पंखे पर झूल गई थी।
विज्ञापन
युवती के पिता ने दी थी आईजी को शिकायत
सिटी थाना पुलिस ने फंदे से लटकता युवती का शव बरामद किया था। पुलिस ने तब इत्तफाकिया कार्रवाई की थी। युवती के पिता ने आईजी को शिकायत देकर कहा था कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। उसके फांसी पर लटकने के बाद डॉक्टर ने क्लीनिक का सारा सामान निकाल लिया। पुलिस जान-बूझकर डॉक्टर को निर्दोष बता रही है।
डीएसपी की जांच में प्रेम-प्रसंग का हुआ था खुलासा
युवती के पिता की शिकायत के बाद पुलिस विभाग ने मामले की जांच डीएसपी जयपाल सिंह को सौंपी थी। डीएसपी ने जांच करते हुए मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई थी। मोबाइल से सिमरन के फोन पर बार-बार कॉल होना और काफी मैसेज होना पाया गया था। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर सिमरन को हिरासत में लिया तो खुलासा हो गया था।