फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mansi first in poster competition, Red Ribbon Club administered AIDS awareness pledge

Hisar News: पोस्टर प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, रेड रिबन क्लब ने दिलाई एड्स जागरूकता की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mansi first in poster competition, Red Ribbon Club administered AIDS awareness pledge
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी स्टाफ के साथ।
हिसार। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, मंडी आदमपुर में हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के तत्वावधान में रेड रिबन क्लब की ओर से विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उपमंडल नागरिक अस्पताल, मंडी आदमपुर से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयप्रकाश और काउंसलर मंजीव कुमार ने विशेष व्याख्यान सत्र में भाग लिया। डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि एचआईवी/एड्स कोई अभिशाप नहीं, बल्कि एक बीमारी है, जिससे सही जानकारी, समय पर जांच और उचित उपचार के माध्यम से सामान्य जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से जांच व उपचार को लेकर किसी प्रकार की झिझक न रखने की अपील की।
विज्ञापन


काउंसलर मंजीव कुमार ने युवाओं को सुरक्षित व्यवहार अपनाने, नशे से दूर रहने और एड्स के प्रति जागरूक होकर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने की जरूरत पर जोर दिया। एड्स जागरूकता के तहत इस वर्ष की थीम पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें मानसी ने प्रथम, कुंवर प्रिंस ने द्वितीय, जबकि आशीष और अंकित ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर छात्रों व स्टाफ सदस्यों ने मानव शृंखला बनाकर रेड रिबन का लोगो तैयार किया और एड्स जागरूकता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विजेता प्रतिभागियों को उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। फार्मेसी विभागाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि रेड रिबन क्लब का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और समाज को भी सही दिशा दे सकें। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक बिजेंद्र सिंह चंदेलिया, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज कुमार, सोमबीर, कुलदीप सहित फार्मेसी विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed