फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Manju of Patan was at the forefront in 100 meter race and Manisha of Gawad was at the forefront in 400 meter race.

Hisar News: 100 मीटर दौड़ में पातन की मंजू और 400 मीटर में गावड़ की मनीषा रही सबसे आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Manju of Patan was at the forefront in 100 meter race and Manisha of Gawad was at the forefront in 400 meter race.
महाबीर स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाती महिलाएं
हिसार। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी हिसार द्वितीय खंड की ओर से महाबीर स्टेडियम में चल रही ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। इस दौरान करीब 350 आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अपने प्रतिभा दिखाई। 30 साल से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पातन गांव की मंजू और 30 साल से कम आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में गावड़ की मनीषा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी हिसार द्वितीय खंड की सरिता चौधरी ने बताया कि इस दौरान डिस्कस थ्रो, म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर की दौड़, 300 मीटर व 400 मीटर दौड़ व साइकिल रेस करवाई गई। सुनीता मलिक, अनीता फौगाट, कुलवंत सहायक, डीईओ कार्यालय की ओर से मनदीप, पोषण स्टाफ संतोष, सर्कल सुपरवाइजर बिमला आर्या, अर्चना पूनिया, अंकिता, भावना, अंशु, मोनिका, निशा व क्लर्क पूनम यादव ने कोच की भूमिका निभाई।
विज्ञापन



ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम

30 साल से अधिक आयु वर्ग
100 मीटर की दौड़ : पातन की मंजू प्रथम, न्योलीकलां की रानी द्वितीय, गोरछी की सुनीता तृतीय।
डिस्कस थ्रो : पनिहार की नीलम प्रथम, पनिहार की नवीन द्वितीय, मिंगनीखेड़ा की कोमल तृतीय।
म्यूजिकल चेयर : डोभी की सुशीला प्रथम, सीसवाला की मंजू द्वितीय, खारिया की मुकेश तृतीय।
30 साल से कम आयु वर्ग
300 मीटर दौड़ : न्योलीकलां की अंकुश प्रथम, ढंढूर की कृष्णा द्वितीय, गोरछी की सपना तृतीय।
400 मीटर दौड़ : गावड़ की मनीषा प्रथम, गोरछी की मदीना द्वितीय, गोरछी की अंकित तृतीय।
साइकिल रेस : गोरछी की पिंकी प्रथम, बालसमंद की ममता द्वितीय, सरसाना की निशा तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed