{"_id":"68d82a51f0c77dd44c05705f","slug":"manjeet-from-hisar-appointed-registrar-general-of-the-allahabad-high-court-hisar-news-c-21-hsr1005-719249-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार के मनजीत बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार के मनजीत बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल
Sun, 28 Sep 2025 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:38 AM IST
विज्ञापन
हिसार। मनजीत सिंह श्योराण। स्वयं
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री जोगेंद्र जोग के पुत्र मनजीत सिंह श्योराण को इलाहाबाद हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट रजिस्ट्रार (न्यायिक सेवाएं) रजनीश कुमार ने इस बारे में शनिवार को ही आदेश जारी किए हैं। मनजीत सिंह श्योराण का फरवरी 2013 में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर चयन हुआ था। उस समय उन्होंने उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा (यूपी हायर ज्यूडिशियरी सर्विस) के परिणाम में चौथा स्थान हासिल किया था। मनजीत सिंह श्योराण ने अपनी दसवीं कक्षा की पढ़ाई हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल से की और फिर दयानंद महाविद्यालय से दस जमा दो की पढ़ाई की। बाद में पंचकूला के राजकीय महाविद्यालय से स्नातक की।