{"_id":"5fa590a08ebc3e9bf462332f","slug":"mandeep-elect-as-president-of-bar-association-hisar-news-rtk581750793","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनेंद्र सिंह को 97 वोटों से हराकर मनदीप बिश्नोई बने बार प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनेंद्र सिंह को 97 वोटों से हराकर मनदीप बिश्नोई बने बार प्रधान
विज्ञापन
जिला बार के नवनियुक्त पदाधिकारी चुनाव अधिकारी लाल बहादुर खोवाल के साथ।
- फोटो : Hisar
हिसार। जिला बार एसोसिएशन में जीत का सेहरा एडवोकेट मनदीप बिश्नोई के सिर बंधा है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अनेंद्र सिंह लोहरा को 97 वोटों से हराया। मनदीप को कुल 601 वोट मिले, जबकि अनेंद्र को 504 वोटों से संतोष करना पड़ा। मनदीप बिश्नोई जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं।
इनके अलावा उपप्रधान के लिए राजेश कुमार यादव ने 681 मत हासिल कर 409 मतों के अंतर से एकतरफा जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर अजीत सिंह ढिल्लों रहे, जिन्हें 272 वोट हासिल हुए। सचिव पद का मुकाबला भी एकतरफा रहा, जिसमें संदीप बूरा ने कुल 895 मत हासिल करते हुए 455 मतों के अंतर से सचिव का पद कब्जाया। उनके प्रतिद्वंद्वी रहे मुकेश कुमार शर्मा को 440 मत मिले। इसी प्रकार सह सचिव के लिए पीयूष तापरिया ने 787 मत हासिल कर 241 मतों से जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी नवीन कुमार पंवार को 546 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सीताराम भाटी ने कुल 706 मतों के साथ 89 मतों से जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप सिंह बागड़िया को 617 मत हासिल हुए। पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी लाल बहादुर खोवाल व उनके सहयोगी सह चुनाव अधिकारियों की देखरेख में पूरी की गई।
65.33 प्रतिशत हुआ मतदान
जिला बार एसोसिएशन में कुल मतदाताओं की संख्या 2060 है। शाम तक मतदान 65.33 प्रतिशत रहा। सभी पदों के लिए कुल 1346 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से प्रधान पद के लिए 9 वोट रद्द हुए, जबकि दो मत मिसिंग रहे। उपप्रधान पद के लिए 11 वोट रद्द रहे। सचिव पद के लिए 10 वोट रद्द और 1 वोट मिसिंग रहा। सह सचिव पद के लिए 13 वोट रद्द हुए, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 16 वोट रद्द हुए और 6 वोट मिसिंग रहे।
विज्ञापन
सुबह के समय रहा जोश
बार चुनाव में सुबह से दोपहर तक मतदाताओं में खास रुझान रहा और बार परिसर में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी दिखाई दी। दोपहर के बाद मतदान धीमा रहा और इक्का-दुक्का मतदाता ही मतदान करने पहुंचे। सुबह 9 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4:30 बजे तक चला। उसके तुरंत बाद मतगणना का काम शुरू हुआ और फिर नतीजे घोषित कर दिए गए।
किसको कितने मिले वोट
प्रधान पद के लिए
मनदीप कुमार बिश्नोई - 601
अनेंद्र सिंह लोहरा - 504
विवेक सैनी - 125
नीरज सिंह सिवाच - 99
राजेश कुमार कालीरामण - 06
---------
उपप्रधान
राजेश कुमार यादव - 681
अजीत सिंह ढिल्लो - 272
निशि भार्गवा - 234
जगवंत सिंह बामल - 148
---------
सचिव
संदीप बूरा - 895
मुकेश कुमार शर्मा - 440
---------
सहसचिव
पियूष तापरिया - 787
नवीन कुमार पंवार - 546
---------
कोषाध्यक्ष
सीताराम भाटी - 706
प्रदीप सिंह बागड़िया - 617
मनदीप की जीत पर उड़ा गुलाल
जैसे ही चुनाव परिणामों की घोषणा हुई, उसके साथ ही मनदीप बिश्नोई के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया। अन्य विजेताओं के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए और एक-दूसरे पर रंग-गुलाल डालकर दिवाली से सप्ताह पहले होली जैसा माहौल बना दिया। समर्थकों ने मनदीप बिश्नोई को फूलों की मालाओं से लाद दिया।
ये अधिवक्ता पहले भी आजमा चुके भाग्य
नवनियुक्त प्रधान मंदीप कुमार बिश्नोई वर्ष 2010 में सचिव रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में भी प्रधान पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे थे। अनेंद्र सिंह लोहरा वर्ष 2007 में सचिव रह चुके हैं। ये वर्ष 2013 में भी प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ते हुए दूसरे स्थान पर रहे थे। नवनियुक्त उपप्रधान राजेश कुमार यादव ने वर्ष 2019 में भी उपप्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। नवनियुक्त सचिव संदीप बूरा वर्ष 2017 व 2018 में सचिव का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें तीसरी बार में जीत हासिल हुई है। एकमात्र महिला प्रत्याशी रहीं निशी भार्गवा ने 2018 में भी उपप्रधान पर किस्मत आजमाई थी, लेकिन उस समय उनका नोमिनेशन ही रद्द हो गया था।
हांसी में पवन रापड़िया प्रधान और विकास बने उपप्रबधान
हांसी। बार एसोसिएशन हांसी के चुनाव में एडवोकेट पवन रापड़िया ने 68 मतों से जीत हासिल की है। वहीं उपप्रधान पद पर विकास सिंहमार ने 72 मत से जीत हासिल की है। इसके अलावा सचिव पद पर संजय सिहाग ने 39 वोटों से जीत दर्ज की है।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट रोहित कल्सन ने बताया कि चुनाव को लेकर कुल 366 वोटों में से 340 वोट डाले गए। प्रधान पद के चुनाव को लेकर एडवोकेट पवन रापड़िया का मुकाबला चंद्रभान यादव से हुआ। पवन रापड़िया ने कुल 198 मत हासिल किए, एडवोकेट चंद्रभान यादव को 130 मत मिले, जबकि 12 वोट रद्द कर दिए गए। वहीं उपप्रधान पद को लेकर एडवोकेट विकास सिंहमार को 166 वोट मिले, एडवोकेट अमन कुमार को 94 व रोहताश कुमार सैनी को 72 वोट मिले व 8 वोट रद्द हो गए। इसी प्रकार सचिव पद को लेकर एडवोकेट संजय सिहाग को 180, गौरव सैनी को 141 व ओमपाल शर्मा को 14 वोट मिले व 5 वोट रद्द कर दिए गए। सहसचिव पद पर सुमित दलाल व खजांची को लेकर सुनील पंघाल पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। चुनाव जीतने के बाद विजेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया गया व विजेता पक्ष के लोगों ने अपनी खुुशी जाहिर की।

हांसी में चुनाव जीतने के बाद विजेताओं का स्वागत करते हुए।- फोटो : Hisar