फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mandeep became the best athlete in the sports competition of the state college

राजकीय कॉलेज की खेल प्रतियोगिता में मनदीप बने बेस्ट एथलीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mandeep became the best athlete in the sports competition of the state college
राजकीय महाविद्यालय नारनौंद में एक दिवसीय आठवीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उगालन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ रजनीश बहल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ पंकज गोयत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यअतिथि राजकीय कॉलेज उगालन के प्रिंसिपल डॉ रजनीश बहल ने बताया कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए ताकि उनका सही तरीके से बौद्धिक विकास हो सके छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर के ही मंजिल की तरफ बढ़ना चाहिए तभी वह अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकेंगे। कॉलेज की प्रोफेसर सुनीता ने बताया कि आज भी खेल प्रतियोगिता में सो मीटर की दौड़ में लड़कों के वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र संजय ने पहला, बीए तृतीय वर्ष के छात्र पंकज ने दूसरा और मनदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष में भावप्रीता ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की रेणु ने दूसरा और बीए प्रथम की छात्रा सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की महिला वर्ग दौड़ में ब्रितानी प्रथम रीनू ने दूसरा और सीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया लड़कों में मनदीप ने पहला पंकज ने दूसरा और सूरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जंप प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में रेनू ने पहला, भावप्रीता ने दूसरा और सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में पंकज ने पहला, मोहित ने दूसरा और अंकित में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बेस्ट एथलीट लड़कों में बीए फइनल के छात्र मनदीप व लड़कियों में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा भावप्रीता को चुना गया। सभी विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ पंकज गोयत, डॉ नेहा, कनुप्रिया, सुनीता, पवन लोहान, डॉक्टर संजय इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : कॉलेज में रस्साकशी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed