फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man gets four years in jail for stabbing student

छात्र पर चाकू से हमला करने वाले को सुनाई चार साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Man gets four years in jail for stabbing student
हिसार। अदालत ने छात्र पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी मॉडल टाउन निवासी राजन को चार साल कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक सिंगल की अदालत ने सजा के अलावा 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर तीन माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने सोमवार को आरोपी को दोषी करार दिया है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने 15 नवंबर 2021 को राजन के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

अदालत में चले अभियोग के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में मूलरूप से बिहार के छपरा जिला के कशमर गांव हाल मिलगेट स्थित शिव कॉलोनी निवासी गुलशन ने बताया था कि वह बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में पढ़ता है। मॉडल टाउन की रहने वाली युवती से दोस्ती थी। इस बारे में उसके भाई राजन को पता चल गया। 6 नवंबर 2021 को राजन संस्थान में पहुंचा और मेरी क्लास रूम में आया। उसने कहा कि घर पर कोई काम है मेरे साथ चलो। इसके बाद वह उसे सातरोड़ नहर के पास ले गया और सीने में चाकू से वार कर दिया था। उक्त मामले में अदालत ने आरोपी राजन को सोमवार दोषी करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed