फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man dies in police custody in Hisar

Haryana Crime: पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, परिजनों व ग्रामीणों ने किया हंगामा, जानें पूरा मामला

Wed, 23 Jul 2025 02:02 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 02:02 PM IST
सार

 मंगाली चौकी में एक व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने चौकी के बाहर बैठ कर विरोध जताया। परिजनों का कहना है कि पुलिस कर्मी यह नहीं बता रहे कि मौत कैसे हुई ?

विज्ञापन
Man dies in police custody in Hisar
पुलिस कस्टडी में व्यक्ति की मौत - फोटो : istock

विस्तार

आजाद नगर थाना के तहत आने वाली मंगाली चौकी में एक व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। गांव मंगाली झारा निवासी 48 वर्षीय संजय कांटीवाल को पुलिस रात को पकड़कर लाई थी। संजय की पत्नी ने ही अपने पति के खिलाफ शराब के नशे की झगड़े की शिकायत डायल 112 पर की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हवालात में बंद किया  था। हवालात में व्यक्ति की मौत के बाद एसपी शशांक कुमार सावन मंगाली चौकी पहुंचे।फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। गांव के काफी लोग मंगाली चौकी के बाहर एकत्रित हो गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद मृतक संजय कांटीवाल की बहन सुमन व अन्य परिजन मंगाली चौकी पहुंचे। परिजनों ने चौकी के बाहर बैठ कर विरोध जताया। परिजनों ने कहा कि पहले भी कई बार संजय को पुलिस लेकर आई थी। पुलिस कर्मी यह नहीं बता रहे कि मौत कैसे हुई ? परिजनों ने कि जिस कमरे में संजय को रखा गया उसमें पंखा कूलर तक नहीं था। अगर संजय को किसी तरह की दिक्कत थी तो परिजनों को बताना चाहिए था। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि संजय नशे का आदि था। संजय दो बच्चों का पिता था। ग्रामीणों ने रोष स्वरूप पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस कर्मियों ने विरोध बढ़ता देखकर पुलिस चौकी का गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed