फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man arrested for stealing jewellery worth Rs 10 lakh from New Model Town Extension

Hisar News: न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन से 10 लाख रुपये के गहनों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for stealing jewellery worth Rs 10 lakh from New Model Town Extension
हिसार। न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन के मकान से करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी दीपक उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से लगभग 8 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए हैं। अन्य गहनों की बरामदगी के लिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि रेखा रानी ने शिकायत दी थी कि 1 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 1 बजे वह सिलाई सीखने के लिए घर गई थीं। करीब तीन घंटे बाद लौटने पर देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। चोरी हुए गहनों की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ काला (शिव कॉलोनी) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से बरामद गहनों में सोने की चैन, मंगलसूत्र, लोकेट, अंगूठी, टोपस और चांदी के जेवर शामिल हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने 1 अक्टूबर को डीसी कॉलोनी, हिसार स्थित एक अन्य मकान से नकदी की चोरी भी की थी। अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और दो दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed