{"_id":"6ae8db827a43a539f908d4e6","slug":"make-purchases-by-the-4th-to-qualify-for-subsidies-on-agricultural-machinery-hisar-news-c-129-1-hns1003-112099-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कृषि मशीनों पर अनुदान के लिए 4 तक करें खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कृषि मशीनों पर अनुदान के लिए 4 तक करें खरीद
Tue, 03 Nov 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
हांसी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की एसएमएएम योजना वर्ष 2026-27 के तहत कृषि मशीनों पर अनुदान के लिए चयनित किसानों को 4 नवंबर 2026 तक मशीनों की खरीद करनी होगी। खरीद से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज 13 नवंबर तक खंड कृषि अधिकारी कार्यालय, अनाज मंडी, हांसी में जमा करवाना अनिवार्य है।
सहायक कृषि अभियंता गोपीराम सांगवान ने बताया कि विभाग की ओर से चयनित किसानों की सब्सिडी पर स्वीकृत मशीनों का ऑनलाइन अनुमोदन 23 अक्टूबर 2026 तक जारी किया जा चुका है। किसानों को विभागीय पोर्टल से अपना ऑनलाइन परमिट डाउनलोड कर पसंदीदा निर्माता या अधिकृत डीलर से स्वीकृत मशीन खरीदनी होगी।
उन्होंने बताया कि मशीन खरीदने के बाद डीलर से प्राप्त बिल, ई-वे बिल और मशीन के साथ किसान की फोटो विभागीय पोर्टल पर अपलोड करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा कार्यालय में मशीन का मूल बिल दो प्रतियों में, ई-वे बिल, पोर्टल से डाउनलोड किया गया परमिट और खरीद के समय डीलर के साथ किसान की फोटो जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
निर्धारित समय-सीमा का पालन सभी अनुदानित किसानों के लिए अनिवार्य है। तय तिथि के बाद न तो मशीन खरीदने और न ही दस्तावेज जमा करवाने के लिए अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा। उन्होंने चयनित किसानों से समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की ताकि अनुदान का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।