{"_id":"6a0b5c8b92f42ea1e4061a05","slug":"main-accused-vikas-alias-vicky-sent-on-two-day-remand-hisar-news-c-21-hsr1020-872861-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की दो दिन के रिमांड पर
Tue, 19 May 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 19 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद (हांसी)। सीआईए स्टाफ की ओर से रविवार को गिरफ्तार बडाला कांड के मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। अब रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियारों, फायरिंग की पूरी साजिश और फरार आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के अनुसार आरोपी को रविवार शाम हिसार नागरिक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। गांव बडाला में 12 मई को हुए खूनी संघर्ष के बाद हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है।
सीआईए स्टाफ नारनौंद के जांच अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी विकास उर्फ विक्की को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उससे वारदात में प्रयुक्त हथियारों और अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच गंभीरता से जारी है।