फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Main accused of stealing gold jewellery and cash from woman arrested

Hisar News: महिला से सोने के आभूषण और नकदी चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Main accused of stealing gold jewellery and cash from woman arrested
हिसार। थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस ने महिला को नशीली वस्तु सुंघाकर सोने के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के आनंद पर्वत निवासी गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन प्रभारी उप निरीक्षक कर्मजीत ने बताया कि सातरोड कलां निवासी सुदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 23 दिसंबर को वह राजगुरु मार्केट हिसार जा रही थी। इस दौरान वह एक ऑटो में सवार हुई। रास्ते में एक महिला और दो युवक भी उसी ऑटो में सवार हो गए। आरोप है कि ऑटो में सवार महिला ने नशीली वस्तु सुंघाकर सुदेश को बेहोश कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के बेहोश होने के बाद आरोपियों ने उसके सोने के आभूषण और बैग से 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। मामले की शिकायत पर थाना सिविल लाइन हिसार में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का लॉकेट, सोने की चेन, कानों की बालियां और एक सोने की अंगूठी बरामद की है। आरोपी से उसके अन्य साथियों की भूमिका, शेष आभूषणों और नकदी की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed