फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mahavir stadium will be 60 feet Ravan Dahan

महावीर स्टेडियम में 60 फीट के रावण का होगा दहन

Thu, 02 Oct 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 02 Oct 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mahavir stadium will be 60 feet Ravan Dahan

दशहरे के दिन दो मिनट में जलकर स्वाहा होने वाले दशानन के पुतले को बनने में एक महीने की कड़ी मेहनत लगी है।

विज्ञापन


पुतलों को बनाने के लिए एक महीने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं और अंतिम दिन तक पूरी सजावट के साथ दहन के लिए ले जाया जाता है।

इस बार शहर में कई जगहों पर रावण के पुतले का दहन होगा। श्री रामलीला कमेटी कटला की ओर से महावीर स्टेडियम में रावण दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

40 साल से पुतले बनाते हैं प्रमोद वशिष्ठ

पिछले 40 सालों से भी ज्यादा समय से पुतले बनाने का काम कर रहे प्रमोद वशिष्ठ ने महावीर स्टेडियम, विद्युत नगर, बवानीखेड़ा, सिवानी, बड़वा, भादरा, भट्टू और डिगमंडी की रामलीला कमेटियों के लिए भी रावण के पुतले बनाए हैं।

प्रमोद वशिष्ठ का कहना है कि महावीर स्टेडियम में रावण का 60 फीट तथा कुंभकर्ण व मेघनाद के 50-50 फीट के पुतले दहन किए जाएंगे।

वशिष्ठ ने बताया कि इस बार उन्होंने डिगमंडी के लिए सबसे बड़ा रावण का पुतला बनाया है, जिसकी लंबाई 100 फीट है। इसमें लोहे की पाइपें भी लगाई गई है।

100 फीट लंबे रावण की कीमत करीब ढाई लाख
प्रमोद वशिष्ठ के अनुसार सौ फीट लंबे रावण के पुतले को बनाने में करीब ढाई लाख रुपये की लागत आई है। पुतले के दस मुंह लगाने के साथ ही बड़ा मुकुट, हाथ में तलवार जैसी चीजें भी बनानी होती हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा अलग-अलग रंगों से पुतले की आंखों और मूंछों का डिजाइन बनाया जाता है। वशिष्ठ के मुताबिक 100 फीट वाले पुतले में 250 बांस, 500 मीटर कपड़ा, एक क्विंटल सुतली और 700 मीटर तक रस्सा लग जाता है। बाद में क्रेन से उठाकर पुतले को बड़ी गाड़ी में डालकर दहन के लिए ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 कर्मचारी जुटे पुतले बनाने में
प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि उनकी टीम में फिलहाल 30 सदस्य काम कर रहे हैं। एक महीने पहले ही पुतले बनाने की तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं।

रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि हिसार के अलावा सिवानी, बड़वा, बवानीखेड़ा, डिग मंडी, भट्टू, भादरा से भी लोग उनके यहां पुतले बनवाने आते हैं।


वशिष्ठ ने बताया कि 60 फीट के पुतले को बनाने में 40 हजार का खर्च आता है, जबकि पुतले को मैदान में ले जाने के बाद उसमें आतिशबाजी भरी जाती है।

यहां होगा रावण दहन
महाबीर स्टेडियम, विद्युत नगर, मुलतानी चौक, सेक्टर 15, सेक्टर -14, डीसी कॉलोनी। महाबीर स्टेडियम में शाम 5 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें रावण दहन से पहले रामलीला के दृश्य भी दिखाए जाएंगे। रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों के दहन के अलावा यहां आतिशबाजी भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed