{"_id":"686c18222c518cac1c07991a","slug":"madhya-pradesh-player-accused-of-pushing-her-down-hisar-news-c-21-hsr1027-662011-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चैंपियनशिप में आइस स्केटिंग खिलाड़ी चाहत ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी पर धक्का देकर गिराने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चैंपियनशिप में आइस स्केटिंग खिलाड़ी चाहत ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी पर धक्का देकर गिराने का लगाया आरोप
Tue, 08 Jul 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
हिसार की जाट धर्मशाला में पहुंचीआइस स्केटिंग की खिलाड़ी चाहत। साथ में राजगुरू मार्केट के प्रध
हिसार। नरवाना के धमतान साहिब की रहने वाली व नेशनल चैंपियनशिप में छह बार की पदक विजेता खिलाड़ी चाहत ने देहरादून में हुई नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है। मंगलवार को चाहत खेल मंत्री गौरव गौतम से मिलेंगी। सोमवार को खिलाड़ी जाट धर्मशाला में अपने पिता प्रदीप जेलदार के साथ पहुंची। इस दौरान पनिहार, भिवानी रोहिल्ला, बालसमंद सहित अन्य गांवों से सरपंच भी आए हुए थे।
पत्रकारवार्ता में चाहत ने कहा कि 25 जून से 30 जून तक देहरादून में नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। इसमें उन्होंने स्पीड इवेंट में भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में मेरे सहित छह खिलाड़ी थी। जब 1500 मीटर की रेस शुरू हुई तो मध्यप्रदेश की खिलाड़ी ने पीछे से मुझे धक्का मारा। इस पर मैं गिर गई। इस पूरे मामले की पिता प्रदीप ने वीडियो भी बनाया है।
उसके बाद पिता प्रदीप ने ऑब्जेक्शन उठाते हुए हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव दीपक कोहाड़ को मामला अवगत कराया। मगर कोई समाधान नहीं निकला। फिर उन्होंने हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बिजेंद्र लोहान को भी पूरा मामला बताया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान बिजेंद्र लोहान ने कहा कि आपकी बेटी ने बदतमीजी की है। चाहत के पिता प्रदीप ने कहा कि वह भी आइस स्केटिंग के ग्रुप में है। पूरा मामला बताने के बाद लोहान ने उन्हें ग्रुप से निकाल दिया। अब मंगलवार को खिलाड़ी चाहत और उसके पिता खेल मंत्री गौरव गौतम से मिलकर न्याय दिलवाने की मांग उठाएंगे।
पिता प्रदीप का कहना है कि बेटी का पदक जरूर आता। मगर दौड़ की शुरुआत में ही बेटी को मध्यप्रदेश की खिलाड़ी ने धक्का मारकर गिरा दिया। वहीं, खिलाड़ी चाहत का कहना है कि स्टेट चैंपियनशिप में भी उसके साथ अन्याय किया गया था। इस मौके पर राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अक्षय मलिक भी पहुंचे।
-- -- -- -- --
मैंने भी वीडियो देखा है। खिलाड़ी चाहत को जान-बूझकर नहीं गिराया गया है। दौड़ लगाने के समय दोनों खिलाड़ी आपस में टकराईं। इस पर बैलेंस बिगड़ गया था और वह गिर गई।
- बिजेंद्र लोहान, प्रेसिडेंट, आइस स्केटिंग एसोसिएशन हरियाणा।