फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Madapura village hisar, marrige ceremony hisar, Hisar

दूल्हे के घर पहुंची युवती बोली नहीं होने दूंगी शादी, मुझे दिया धोखा, शादी रुकवाई

Tue, 11 Oct 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 11 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Madapura village hisar, marrige ceremony hisar, Hisar
प्रतीकात्मक तस्वीर
जिले के गांव मदनपुरा में एक घर में शादी समारोह में उस समय भंग पड़ गया जब कैमरी रोड की एक युवती पंडाल में पहुंची। युवती ने ऐसा हंगामा मचाया कि घर में कुछ ही देर में सन्नाटा छा गया। युवती ने ग्रामीणों की मौजूदगी में कहा कि यह शादी नहीं हो सकती। दूल्हा बने युवक के सात साल से उसके संबंध हैं और वह उसे शादी का झांसा देता रहा है। यह सुन ग्रामीण सकपका गए और मामला पुलिस तक पहुंच गया। युवती ने महिला थाना में शिकायत दे दी। रात 10 बजे तक घुड़चढ़ी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

 कैमरी रोड की 24 साल की एक युवती सोमवार को उकलाना एरिया के गांव मदनपुरा में पहुंची। युवती को देखकर दूल्हे की हवाइयां उड़ गई। युवती के वहां पहुंचने से हंगामा खड़ा हो गया। युवक के कुछ रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने युवती को रोकना चाहा, मगर वह टस से मस न हुई। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। उकलाना पुलिस के काफी देर तक माथापच्ची के बाद कोई हल न निकलने पर मामला हिसार में महिला थाना तक पहुंच गया। वहां युवती ने शिकायत देकर कहा कि युवक कैमरी रोड पर अपनी बहन के यहां हुए एक कार्यक्रम में सात साल पहले शरीक होने आया था। वहां उसकी मुलाकात उससे हो गई।
विज्ञापन


शिकायत मिली है। कैमरी रोड की लड़की ने मदनपुरा के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
- सरोज बाला, इंचार्ज महिला थाना हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed