फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Madanlal Jindal, younger brother of former minister OP Jindal, passes away

Hisar News: पूर्व मंत्री ओपी जिंदल के छोटे भाई मदनलाल जिंदल का निधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Madanlal Jindal, younger brother of former minister OP Jindal, passes away
मदन जिंदल के अंतिम संस्कार में पहुंचे विभिन्न पार्टियों के नेता एवं अन्य।
हिसार। पूर्व मंत्री ओपी जिंदल के छोटे भाई 90 वर्षीय मदनलाल जिंदल का मंगलवार रात हार्ट फेल होने से निधन हो गई। पांच भाइयों में सबसे छोटे मदनलाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार दोपहर बाद जिंदल इंडस्ट्रीज के पास स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सबसे बड़े बेटे जनक जिंदल ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, सांसद नवीन जिंदल, सज्जन जिंदल, पृथ्वीराज जिंदल, जगदीश जिंदल, आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश, मेयर प्रवीण पोपली सहित अन्य लोग शामिल हुए। रतन जिंदल विदेश में होने के चलते नहीं आ सके।
विज्ञापन

हिसार में स्टील किंग के नाम से पहचान रखने वाले उद्योगपति एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओपी जिंदल के छोटे भाई मदनलाल जिंदल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 90 वर्षीय मदनलाल जिंदल का मंगलवार रात करीब 11.30 बजे हार्ट फेल होने से निधन हो गया। बुधवार शाम करीब 3.30 जिंदल हाउस से जिंदल हाउस तक शव यात्रा निकाली गई। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी व शहरवासी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़े भाई देवी राम जिंदल, दूसरे नंबर भवीचंद जिंदल, तीसरे नंबर पर ओपी जिंदल, चौथे नंबर पर सीताराम जिंदल, पांचवें नंबर पर मदनलाल जिंदल थे। इन पांचों भाइयों में सीताराम जिंदल जीवित हैं। चार भाइयों का देहांत हो चुका है। सीताराम जिंदल को तीन साल पहले पद्मश्री अवाॅर्ड दिया गया था। मदनलाल जिंदल के तीन बेटे हैं। इसमें जनक जिंदल, योगराज जिंदल, सुशील जिंदल हिसार में जिंदल रोलिंग के नाम से पाइप व सरिया बनाने की इंडस्ट्रीज चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed