{"_id":"61e85488290c826eca780515","slug":"luwas-who-will-become-the-vice-chancellor-may-be-stamped-today-hisar-news-hsr622420123","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुवास : कौन बनेगा कुलपति, आज लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुवास : कौन बनेगा कुलपति, आज लग सकती है मुहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में नया कुलपति कौन बनेगा, इसका फैसला वीरवार को चंडीगढ़ में होगा। चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में नए कुलपति के नाम पर मुहर लगेगी। इस बैठक में वित्त विभाग और कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और विश्वविद्यालय के कुलसचिव भी शामिल होंगे। विवि के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के अलावा देशभर के अन्य विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, वैज्ञानिक व एक पूर्व कुलपति भी लुवास में कुलपति बनने के लिए दांव खेल रहे हैं। हालांकि इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता कि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों की तरह सरकार का फैसला यहां भी चौंकाने वाला हो सकता है।
डॉ. महाजन और डॉ. प्रवीण गोयल भी दौड़ में
सूत्रों के अनुसार, विवि के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एनके महाजन और कुलसचिव का कार्यभार संभाल रहे डॉ. प्रवीण गोयल कुलपति की दौड़ में सबसे आगे हैं। डॉ. संदीप गेरा व डॉ. जगतवीर फै गाट का भी नाम दौड़ में शामिल हैं। इसके अलावा विवि के कई अन्य शिक्षक भी इस पद के लिए स्वयं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने का दावा करते हुए कुलपति पद की आस लगाए बैठे हैं। वहीं, वेटरिनरी यूनिवर्सिटी बीकानेर से डॉ. त्रिभूवन शर्मा और पूर्व कुलपति डॉ. विष्णु शर्मा तथा वेटरिनरी यूनिवर्सिटी मथूरा से डॉ. शरद कुमार यादव का नाम भी कुलपति पद के दावेदारों में शामिल हैं।
आगामी आदेशों तक प्रो. गुरदियाल सिंह को ही दी गई थी एक्सटेंशन
लुवास में करीब 10 माह पहले कुलपति प्रो. गुरदियाल सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद नए कुलपति की नियुक्ति होनी थी, लेकिन कोविड के बढ़ते मामलों और फिर सरकार के स्तर पर बैठकें टालने के चलते ऐसा नहीं हो सका। डॉ. गुरदियाल सिंह को ही आगामी आदेशों तक कुलपति पद का कार्यभार दिया गया था। दो बार सरकार के स्तर पर लुवास विवि में कुलपति की नियुक्ति के लिए होने वाली बोर्ड की बैठक टाली जा चुकी हैं। यह तीसरी बार है जब बोर्ड की बैठक कर नए कुलपति की नियुक्ति की योजना है। यह बैठक वीरवार को शाम 3 बजे चंडीगढ़ में होगी।