Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Luvas will be the country's most hi-tech animal university, a massage parlor will be built for cows

देश का सबसे हाईटेक पशु विश्वविद्यालय होगा लुवास, गायों के लिए बनेगा मसाज पार्लर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Luvas will be the country's most hi-tech animal university, a massage parlor will be built for cows
हिसार। लगातार विकास के शिखर पर चढ़ रहे हिसार में देश का सबसे हाईटेक पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय बनेगा। हिसार से बरवाला-चंडीगढ़ रोड पर बन रहा लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय (लुवास) इतना हाईटेक होगा कि यहां गायों की मसाज के लिए भी पार्लर बनेगा। इस पार्लर में गायों को चारा भी उनकी जरूरत के अनुसार ऑटोमैटिक मिलेगा और दूध भी मशीनें निकालेंगी। लुवास का यह कैंपस 1125 एकड़ में बन रहा है। फिलहाल इसके पहले चरण के तहत 143 करोड़ और दूसरे चरण के तहत 486 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस का 80 प्रतिशत काम पूरा
लुवास के नए कैंपस में पहले चरण के तहत प्रशासनिक भवन और कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी का निर्माण कार्य जारी है। यहां 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कुलपति और कुलसचिव कार्यालय भी प्रशासनिक भवन में होंगे। इनकी अनुमानित लागत 186 करोड़ रुपये है। यह निर्माण कार्य नवंबर 2021 तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

हॉस्टल और 100 मकानों का निर्माण कार्य शुरू
विवि कैंपस में 486 करोड़ से होने वाले दूसरे चरण के तहत रोड, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ब्वॉयज हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल, 100 रेजीडेंशियल मकानों का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। इसके अलावा अगस्त के प्रथम सप्ताह में पशु अस्पताल और सभी तरह के पशु फार्मों के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में 486 करोड़ से होंगे ये कार्य
- वेटरनरी कॉलेज।
- वेटरनरी हॉस्पिटल।
- कैंपस हॉस्पिटल।
- कैंपस स्कूल।
- एनिमल पोस्टमार्टम ब्लॉक।
- कैंपस की सभी प्रस्तावित सड़कें।
- सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट।
- वाटर ट्रीटमेंट प्लांट।
- घोड़ा फार्म।
- भैंस फार्म।
- गाय फार्म।
- बकरी फार्म।
- भेड़ फार्म।
- सुअर फार्म।
- पोल्ट्री फार्म।
- ऑटोमैटिक मिल्किंग एंड मसाज पार्लर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed