{"_id":"6366b0ab9a427f008501d047","slug":"luvas-team-beat-gju-by-81-runs-in-a-league-match-hisar-news-hsr6463703120","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुवास की टीम ने लीग मैच में जीजेयू को 81 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुवास की टीम ने लीग मैच में जीजेयू को 81 रनों से हराया
विज्ञापन
हिसार- विजेता टीम के साथ एचएयू के कुलपति प्रो.बीआर कांबोज व अन्य अधिकारी।
- फोटो : Hisar
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में चल रही 28 वीं ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लुवास की टीम ने अपने पहले लीग मैच में गुरु जम्भेश्वर विश्वविधालय की टीम को 81 रनों से हराया।
लुवास टीम के कप्तान डॉ. प्रवीण सांगवान ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जीजेयू के महाराणा प्रताप स्टेडियम स्थित क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इस मैच में लुवास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 163 रन बनाए। लुवास की तरफ से डॉ. गौरव चराया ने 42 रन, अमित ने 23 व राकेश ने 20 रन की पारी खेली। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीजेयू की टीम लुवास की कसी हुई गेंदबाजी के आगे शुरूआत से ही संघर्ष करती नजर आई। लुवास की तरफ से डॉ. गौरव चराया ने 11 रन देकर पांच विकेट, डॉ. सतबीर, डॉ. प्रवीण, रविंद्र व राकेश ने एक - एक विकेट झटका। डॉ. गौरव चराया को ऑलराउंडर प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जामिया मिलिया इस्लामिया तथा मन्नु हैदाराबाद के बीच हुए मुकाबले में जामिया ने 103 रन बनाए। मन्नु हैदाराबाद की टीम 97 रन पर ऑल आऊट हो गई। जामिया यूनिवर्सिटी 6 रन से जीती।
विज्ञापन
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू तथा शिवाजी विश्वविद्यालय के बीच हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते जम्मू की टीम ने 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में शिवाजी यूनिवर्सिटी ने 104 रन बनाकर मैच जीत लिया।
हिमाचल यूनिवर्सिटी व पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल की टीम 47 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी ने दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
दिल्ली यूनिवर्सिटी व एमडीयू के बीच हुए मैच में डीयू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए। एमडीयू की टीम ने तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।