{"_id":"6303c4d9f83b46452a523096","slug":"lumpi-luvas-forms-39-teams-to-vaccinate-56-cattle-house-hisar-news-hsr6398503192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशालाओं में टीकाकरण के लिए लुवास ने बनाई 39 टीम, चाहिएं 50 हजार टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशालाओं में टीकाकरण के लिए लुवास ने बनाई 39 टीम, चाहिएं 50 हजार टीके
विज्ञापन
हिसार। पशुओं में फैली लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए जिले की गोशालाओं में टीकाकरण के लिए लाला लाजपतराय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) ने 39 टीमें बनाई हैं। हर टीम में छह सदस्य होंगे। वहीं, विवि प्रशासन ने वैक्सीन की 50 हजार डोज की डिमांड भेजी है। उम्मीद है कि मंगलवार तक वैक्सीन मिल जाएगी।
जिले में बनी 56 गोशालाओं में करीब 51 हजार गोवंश हैं, जिसमें कुछ गोवंश का टीकाकरण हो चुका है। लंपी वायरस को लेकर जिले की गोशालाओं में टीकाकरण के लिए समीक्षा बैठक सोमवार को लुवास कुलपति प्रो. विनोद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें अनुसंधान निदेशक डॉ. नरेश जिंदल, कुलसचिव डॉ. गुलशन नारंग सहित विभागाध्यक्ष व अन्य अधिकारी शामिल हुए। कुलपति प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि मुख्य सचिव ने लंपी स्किन डिजीज पर नियंत्रण के लिए लुवास को जिले की गोशालाओं में टीकाकरण की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए 10 दिन का समय दिया गया है। यदि हमें सारी वैक्सीन पहले मिल जाती है तो हमें यह काम 7 दिन में पूरा कर देंगे। अनुसंधान निदेशक डॉ. नरेश जिंदल ने टीकाकरण संबंधी सारी तैयारियों का ब्योरा दिया।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से 39 टीमों का गठन किया गया है, जो सुबह व शाम गोशालाओं में टीकाकरण करेंगी। टीम में लुवास प्राध्यापक, वेटरनरी इंटर्नशिप छात्र, फाइनल ईयर छात्र, वीएलडीए छात्र, स्नातकोत्तर छात्र एवं एक लैब टैक्नीशियन होगा। बैठक में डायरेक्टर आईपीवीएस डॉ. सतपाल दहिया, पशु प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जिले सिंह, सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रामनजर चौधरी, डॉ. आनंद कुमार पांडेय, डॉ. युद्धवीर सिंह राणा, डॉ. वीरेंद्र पंवार, डॉ. जगतबीर फोगाट, डॉ. अशोक मलिक, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. विजय जाधव, लेखा नियंत्रक सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।