फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lord Tirupati was worshipped with 81 urns

Hisar News: 81 कलशों से किया भगवान तिरुपति का महाभिषेक

Thu, 12 Jun 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 12 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lord Tirupati was worshipped with 81 urns
तिरूपति धाम में आयोजित ज्येष्ठाभिषेक उत्सव में उपस्थित श्रद्धालुगण। स्व
हिसार। श्री तिरुपति बालाजी धाम में ज्येष्ठाभिषेक उत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। स्वामी नारायणाचार्य महाराज के सान्निध्य में पूरे विधान व मंत्रोच्चारण के साथ दूध, दही, घी, शहद व गंगाजल आदि के 81 कलशों से भगवान तिरुपति बालाजी का महाभिषेक किया गया। इस उत्सव में हिसार व आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान 81 कलशों के यजमान भी धोती कुर्ता पहन पूजा-अर्चना के लिए धाम में उपस्थित रहे। ज्येष्ठाभिषेक उत्सव के दौरान तिरुपति धाम की जय, श्रीमन्ननारायण व जय तिरुपति बालाजी के उदघोष से धाम गुंजायमान को उठा। उत्सव के समापन पर स्वामी नारायणाचार्य महाराज ने सभी यजमानों को कलश, नारियल, फल व पटका प्रसाद स्वरूप प्रदान किया।
विज्ञापन

महाराज ने बताया कि ज्येष्ठाभिषेक उत्सव में भगवान विष्णु के किसी भी रूप की पूजा-अर्चना व आराधना करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख व समृद्धि का समावेश होता है। श्री तिरुपति बालाजी भी भगवान विष्णु का स्वरूप हैं। इसलिए ज्येष्ठाभिषेक उत्सव में भगवान तिरुपति के महाभिषेक का विधान है। इसी संदर्भ में तिरुपति धाम में महाभिषेक का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। अग्रोहा रोड पर लांधड़ी टोल प्लाजा के पास स्थित तिरुपति धाम में ज्येष्ठाभिषेक उत्सव में शामिल होने आए श्रद्धालुओं ने वेंकटेश भगवान, पद्मावती माता, गोदांबा माता, गरुड़, लक्ष्मी नृसिंह, सुदर्शन, रामानुज स्वामी, शठकोप स्वामी, वरवर मुनि एवं हनुमान के मंदिरों के भी दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed