फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Locks of school rooms for CM's Family Upliftment Mela, forced leave of 1300 children of two shifts

मुख्यमंत्री परिवार उत्थान मेले के लिए स्कूल के कमरों को लगे ताले, दो शिफ्ट के 1300 बच्चों की जबरन छुट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Locks of school rooms for CM's Family Upliftment Mela, forced leave of 1300 children of two shifts
हिसार। नगर निगम प्रशासन की ओर से शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। मेले के लिए स्कूली विद्यार्थियों की जबरन छुट्टी कर दी गई। इस स्कूल में कमरों की संख्या कम होने के कारण दो शिफ्ट में करीब 1300 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। स्कूल में शनिवार को भी अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रदेश भर में मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इन मेलों को स्कूलों में आयोजित किया जा रहा है। अब तक स्कूलों में अवकाश था। एक जुलाई को स्कूल खुले तो नगर निगम ने स्कूल में इस मेले का आयोजन रख दिया। इसके लिए स्कूल परिसर में व्यापक स्तर पर टेंट लगाया गया। अलग-अलग विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के लिए उनकी टीम अपने स्टॉल पर तैनात रही।
विज्ञापन

स्कूल में पहली से बारहवीं कक्षा के करीब 1300 विद्यार्थी हैं। पहला सत्र सुबह 7 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहा है। दूसरा सत्र 12:40 से 6:15 बजे तक रहता है। अधिकारियों के एक फैसले के कारण इन विद्यार्थियों की दो दिन की पढ़ाई बाधित हो गई। सुबह 8 से 4 बजे तक मुख्यमंत्री परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 108 लाभार्थी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से इस जगह का चयन किया गया था। यह स्कूल शहर के बीच में होने के कारण इसका चयन किया गया था। हमने स्कूल प्रशासन को छुट्टी करने के लिए नहीं कहा था। - बेलिना, संयुक्त आयुक्त , नगर निगम हिसार
सरकारी कार्यक्रम है। सरकार की ओर इस स्कूल का नाम आया था। सरकार के आदेशों की पालना कराना हमारा दायित्व है। कार्यक्रम से कक्षाएं तो प्रभावित हुई है। सोमवार से स्कूल सुचारु रूप से चलेगा।

- कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार
स्कूल में विभिन्न विभागों के स्टाल व टेंट लगे होने के कारण प्रार्थना सभा की जगह नहीं थी। बाहरी लोगों के स्कूल में होने के कारण कक्षा लगा पाना संभव नहीं दिख रहा था। जिस कारण अवकाश किया गया।
- डॉ. कपूर सिंह, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed