फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   lockdown effect - 44 crore less gst in first quterly

लॉकडाउन का असर - प्रथम तिमाही में 44 करोड़ कम मिला जीएसटी

Sun, 26 Jul 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
lockdown effect - 44 crore less gst in first quterly
मौजूदा वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में जिले मेें जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के रूप में 105.33 करोड़ का राजस्व एकत्रित हुआ है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत कम रहा है। पिछले वित्त वर्ष में इसी तिमाही में जीएसटी के 149.40 करोड़ रुपये एकत्रित हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक लॉकडाउन के कारण काफी समय उद्योग-धंधे बंद रहे और अभी भी स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं हुई है। इसका असर जीएसटी पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

बता दें कि करों से सरकार को होने वाली आय में जीएसटी का अहम योगदान है। अगर जिले की बात करें तो जिले में जीएसटी के रूप में करीब 600 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित होता है।
विज्ञापन

अप्रैल में 85 प्रतिशत कम आया जीएसटी
अगर मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल की बात करे तो अप्रैल में सिर्फ 6.31 करोड़ रुपये कर के रूप में आया, जो पिछले वर्ष के इस माह की अपेक्षा 85 प्रतिशत कम रहा। मई में स्थिति में सुधार हुआ और 0.72 प्रतिशत ज्यादा कर एकत्रित हुआ। हालांकि जून में फिर से इसमें गिरावट आई और इस माह पिछले साल की तुलना में 12.68 प्रतिशत कम कर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली तिमाही में जीएसटी की स्थिति (करोड़ रुपये)
महीना- 2019-20 - 2020-21
अप्रैल- 43.54 - 6.31
मई- 45.81 - 46.14
जून- 60.06 - 52.88
कुल- 149.40 - 105.33
कम जीएसटी एकत्रित होने के कारण
अधिकारियों के अनुुुसार लॉकडाउन के कारण सभी उद्योग-धंधे काफी दिनों तक बंद रहे, जिसका सीधा असर जीएसटी पर पड़ा। अभी काफी फैक्ट्रियां पूरा उत्पादन नहीं कर रही हैं। इसके अलावा होटल व बार अभी भी बंद पड़े हैं, जिनके काफी टैक्स आता है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में सेल काफी गिर गई है, जिसका असर भी टैक्स पर पड़ा है।
विभाग ने अधिकारियों से मांगे सुझाव
विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर अधिकारियों से सुझाव मांगे कि किस तरह से ज्यादा से ज्यादा व्यापारी टैक्स जमा करवाए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न फाइल करने को जागरूक करेंगे। इसके लिए व्यापारियों से संपर्क भी किया जाएगा।

लॉकडाउन के कारण सब कुुछ बंद रहा, जिसके चलते जीएसटी इस बार पहली तिमाही में पिछली के मुकाबले कम आया। हालांकि विभाग की तरफ से टैक्स कलेक्शन बढ़ाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
एनआर फुले, डीईटीसी (सेल्स टैक्स)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed