फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lock found hanging at IFFCO center, farmers returned without fertilizer

किसानों को नहीं मिली खाद, बिक्री केंद्र पर ताला लटका देख वापस लौटे घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lock found hanging at IFFCO center, farmers returned without fertilizer
हिसार। जिले में कुछ दिनों से डीएपी खाद का संकट गहराया हुआ है। शुक्रवार को किसान जब खाद लेने के लिए नई अनाजमंडी में इफको बिक्री केंद्र पर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। इस कारण किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

खाद लेने पहुंचे किसानों का कहना है कि गेहूं की बिजाई का समय है। ऐसे में बिजाई के लिए उन्हें खाद तक नहीं मिल रही है। वह पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। भीड़ के कारण खाद लेने के लिए पहले नंबर नहीं आया। किसान नेता बलजीत सिंह सरसाना, राजकुमार ठोलेदार, सतबीर धायल, जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार ने कहा कि खाद का संकट सरकार ने जान बूझकर खड़ा किया है। किसान पूरी रात खाद केंद्रों पर बहू-बेटियों के साथ लाइन में लगे रहते हैं परंतु एक कट्टा खाद नहीं मिलता। किसान सभा 13 नवंबर को दोपहर एक बजे लघु सचिवालय के गेट पर जिला प्रशासन का पुतला फूंकेंगी।
विज्ञापन

खाद लेने के लिए कम से कम 10 बार चक्कर काट चुका हूं। पहले लाइन में लगने के बाद नंबर नहीं आया। अब यहां बिक्री केंद्र बंद पड़ा है। - बलराज, किसान, टोकस
दो दिन से खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिल रही है। हिसार के अलावा डाया, मंगाली और स्याहड़वा में भी पता किया था, लेकिन कही पर खाद नहीं मिली। - रामपाल, किसान, डाया
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद के लिए कई चक्कर काट चुके हैं। यदि समय पर खाद नहीं मिली तो फसल खराब हो जाएगी। गेहूं की बिजाई के लिए खाद जरूरी है। प्रशासन की ओर से खाद की व्यवस्था करवाई जाए। - जयवीर, किसान, शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed