फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Liquor trader shot in Azad Nagar

आजाद नगर में शराब कारोबारी को तीन गोलियां मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Liquor trader shot in Azad Nagar
आजाद नगर में शराब कारोबारी को मारी गोलियां
विज्ञापन

बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
हिसार। आजाद नगर में शोरूम के बाहर शाम करीब चार बजे शराब कारोबारी को बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने गोलियां मार दी। उनके छोटे भाई विनोद ने गंभीर रूप से घायल सुचिंद्र को अस्पताल में दाखिल कराया। घटना के बाद डीआईजी बलवान सिंह राणा मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से दो खोल बरामद हुए हैं। घायल सुचिंद्र की हालत खतरे में बताई जा रही है। देर रात तक उनका ऑपरेशन चल रहा था।
राखी खास निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वे पिछले लंबे समय से आजाद नगर में रह रहे हैं। उनका भाई सुचिंद्र आजाद नगर में रहता है। बुधवार शाम को वह अपने भाई विनोद कुमार के साथ आजाद नगर की मेन गली स्थित उनके मॉडर्न मेगा स्टोर पर था। उस दौरान करीब 3:55 बजे सुचिंद्र शोरूम के बाहर पार्किंग में टहल रहा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और सुचिंद्र पर फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में उन्हें शहर के सपरा अस्पताल में दाखिल कराया है। ऑपरेशन में एक गोली दिल के नीचे से और एक गोली पेट के नीचे से निकाली गई है।
विज्ञापन

रेकी के बाद की वारदात, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुए वारदात
बदमाशों ने रेकी के बाद इस घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश शोरूम के बाहर काफी देर तक इंतजार करते रहे। बदमाशों को पता था कि किस समय सुचिंद्र बाहर आएगा। पुलिस ने शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज बरामद की है। पांच मिनट बाद दोनों युवक शोरूम की ओर जाते हैं। एक आरोपी की पीठ पर नीले रंग का बैग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को वारदात स्थल से गोली के दो खोल बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने सुचिंद्र के भाई के बयान पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

इस मामले में आजाद नगर थाना, सीआईए की टीमें गठित कर आरोपितों को पकड़ने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मौके से दो खोल बरामद किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
- बलवान सिंह राणा, डीआईजी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed