फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lightening occurred in most of the districts of the state due to the advance of the low pressure area formed in the Bay of Bengal and moving north of the turf line.

Haryana Weather: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हुई हल्की से मध्यम बारिश, आज झमाझम बारिश की संभावना

Sun, 10 Jul 2022 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2022 01:23 AM IST
सार

आज भी प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। उत्तरी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। दो दिन बाद हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में मानसून लय में रहेगा। 

विज्ञापन
Lightening occurred in most of the districts of the state due to the advance of the low pressure area formed in the Bay of Bengal and moving north of the turf line.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने व टर्फ रेखा के उत्तर में स्थित होने के कारण शनिवार को हरियाणा के ज्यादातर जिलों हल्की से मध्यम बारिश हुई। रविवार को भी प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। उत्तरी जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है और टर्फ रेखा भी वर्तमान में उत्तर में स्थित है। इस वजह से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


शनिवार अलसुबह से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर पर्वतीय राज्यों में अच्छी बारिश की गतिविधियां शुरू हो गईं। इसके प्रभाव से हरियाणा में भी अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक, रेवाड़ी जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से मानसून की जबरदस्त गतिविधियां मध्य व दक्षिण राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और पाकिस्तान पर हो रहीं थी। मगर अब पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश व उत्तर राजस्थान में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। शनिवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.0 से 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस जबकि पंचकूला में अधिकतम तापमान सबसे कम 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक बारिश पंचकूला में 31.2 एमएम और नारनौल में 20 एमएम दर्ज की गई। 

आगे ऐसा रहेगा मौसम 
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 10 जुलाई को अच्छी बारिश होने की संभावना है। साथ ही साथ लगातार एक या दो दिन के अंतराल के बाद आगे भी बारिश जारी रहने की संभावनाएं बन रही हैं। इससे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून लय में रहेगा।


क्योंकि बंगाल की खाड़ी में लगातार एक के बाद एक लो प्रेशर एरिया बनेंगे। इस दौरान मानसून की टर्फ रेखा जैसे ही उत्तर में स्थित होगी, तब उत्तरी मैदानी राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा वर्तमान समय में सिंध, कच्छ व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इन सब प्रणालियों के कारण मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed