{"_id":"6955feb3979d2e826a0759d6","slug":"light-rain-in-several-districts-of-haryana-strong-easterly-winds-have-increased-the-cold-issued-orange-alert-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के कई जिलों में बूंदाबांदी: तेज पूर्वी हवाओं के चलने से ठंड बढ़ी, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के कई जिलों में बूंदाबांदी: तेज पूर्वी हवाओं के चलने से ठंड बढ़ी, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया
Thu, 01 Jan 2026 10:27 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:27 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से वीरवार अलसुबह से ही मौसम में बदलाव आएगा और बारिश हो सकती है। पंजाब से सटे जिलों में इस विक्षोभ का ज्यादा असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेती महिलाएं।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल क इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। कोहरा व बादल छाने से कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रही। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि साल के पहले दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में छिटपुट बारिश के आसार हैं। जींद में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है। बुधवार सुबह ज्यादातर क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता घटकर 10 मीटर तक पहुंच गई। विक्षोभ के कारण बादल भी छाए रहे, जिसके कारण कई जिलों में सूर्यदेव के दर्शन ही नहीं हुए। इस वजह से दिन के तापमान में काफी गिरावट आई। यही नहीं काफी क्षेत्रों में कोल्ड डे के हालात बने रहे। वहीं, तेज पूर्वी हवाओं के चलने से ठंड और बढ़ गई। रात के तापमान में भी गिरावट आई।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से वीरवार अलसुबह से ही मौसम में बदलाव आएगा और बारिश हो सकती है। पंजाब से सटे जिलों में इस विक्षोभ का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इस दौरान एक-दो जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस विक्षोभ के असर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होगी। इस विक्षोभ के गुजरने के बाद 2 जनवरी के बाद हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कोहरा, शीतलहर, कोल्ड डे व पाला जमने की स्थिति देखने को मिलेगी। इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
ये रहा अधिकतम व न्यूनतम तापमान
अंबाला-14.5-9.6
हिसार-14.5-7.1
करनाल-15.6-6.2
रोहतक-15.8-4.2
भिवानी-19.0-5.0
सिरसा-18.0-8.2
जींद-11.4-6.0
कैथल-14.8-8.4
नारनौल-17.5-4.5
नूंह-12.2-9.2
सोनीपत-12.7-6.5
फरीदाबाद-12.5-7.7
गुरुग्राम-12.2-3.6