{"_id":"51fcf982b2d5577757eba2aa0e629a99","slug":"life-war-torn-hip-shot-released-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूल्हे में फंसी है गोली जारी है जिंदगी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूल्हे में फंसी है गोली जारी है जिंदगी की जंग
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 17 Sep 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला में सोमवार की रात लुटेरों द्वारा पंप मालिक एवं मेयर शकुंतला राजलीवाला के देवर हरिराम को लगी गोली अभी भी कूल्हे की हड्डी में फंसी हुई है।
विज्ञापन
गोली लगने से हरिराम का यूरिन ब्लैडर फट गया है। मंगलवार सुबह करीब 3 बजे उनकी हालात बिगड़ गई थी, जिन्हें उपचार के लिए जिंदल अस्पताल से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने शुरू में तो उनका ऑपरेशन करने की बात कही थी, लेकिन देर शाम ऑपरेशन करने से इंकार कर दिया।
परिजनों ने बताया है कि डॉक्टर कह रहे हैं कि बेहोश कर जब गोली निकाली जाएगी तो हरिराम कोमा में जा सकते हैं। डॉक्टरों ने हाल फिलहाल कुछ इंतजार करने की बात कही है। हालत में कुछ सुधार होने के बाद उनका ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
मेयर शकुंतला राजलीवाला हांसी से लौटी वापस
मेयर शकुंतला राजलीवाला ने बताया कि उनके देवर का मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन बजे के आसपास ऑपरेशन करने के लिए बोला था।
वह और उनके परिवार के अन्य सदस्य मेदांता अस्पताल जाने के लिए घर से निकल लिए थे। जब वे हांसी पहुंचे तो उनके पास कॉल आई कि उनका ऑपरेशन आज नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने इस हालात में उनका ऑपरेशन करने से मना किया है। डॉक्टरों का कहना है कि वे कोमा में जा सकते हैं। मेयर का कहना है कि वैसे उनकी हालात में पहले से काफी सुधार है।
पुलिस ने बेटे के बयान पर किया मामला दर्ज
पुलिस ने बरवाला में हुई वारदात में पंप मालिक हरिराम के बेटे सौरभ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों को इसमें आरोपी बताया है, जो एक बाइक पर सवार थे।
44 सेकेंड में दिया वारदात को अंजाम
बरवाला हरिराम फिलिंग स्टेशन पर लुटेरों ने केवल 44 सेकेंड में लूट और गोली मारने की वारदात को अंजाम दे दिया। पूरा मामला पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।
तीनों 20 से 30 वर्ष की बीच के युवक हैं। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की है। पुलिस की माने तो लगातार फायरिंग किसी देशी कट्टे से नहीं, बल्कि कोई रिवाल्वर का प्रयोग किया गया है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक पर अचानक तीन युवक आते हैं, जिसमें से एक ने सफेद कुर्ता-पायजामा, एक ने काली रंग की शर्ट और एक युवक की चेकदार शर्ट और काली पेंट हैं।
तीनों ने गमझे से मुंह ढका हुआ है। 8 बजकर 8 मिनट और 9 सेकेंड पर वे एक बाइक पर सवार होकर पंप पर आते हैं।
ठीक इसी समय एक सेल्समैन ऑफिस से बाहर निकलकर आता है कि शायद कोई तेल डलवाने के लिए बाइक लेकर आए हैं।
बाइक से उतरते ही दो में से एक युवक उसके साथ छीना-झपटी करता है और थप्पड़ मारता है। दूसरा युवक अंदर जाता है। तीसरा युवक उसके बाद बाइक खड़ी कर तेजी से ऑफिस के अंदर घुसता है।
8 बजकर 8 मिनट और 21 सेकेंड पर वे हरिराम और उनके साथ ऑफिस में मौजूद लोगों के साथ हाथपाई करते हैं। इसी दौरान धड़ाधड़ फायरिंग होती है।
8 बजकर 8 मिनट और 53 सेकेंड पर युवक वारदात कर फरार हो जाते हैं। भागते हुए इनमें से दो युवक कुछ दूर तक बाइक पर सवार हो जाते हैं, जबकि एक युवक पैदल भागता हुआ फायरिंग करता है, ताकि कोई उनके पीछे न आए और फिर बाइक पर सवार हो जाता है।