{"_id":"62796839176738376e4b9e92","slug":"life-imprisonment-for-the-murder-of-two-including-the-pump-manager-with-the-intention-of-robbery-hisar-news-hsr6311717128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इरादे से पंप मैनेजर सहित दो की हत्या करने वाले का आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के इरादे से पंप मैनेजर सहित दो की हत्या करने वाले का आजीवन कारावास
विज्ञापन
हिसार। सिरसा रोड पर गोयल ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर हथौड़े से हमला कर पंप मैनेजर और एक कर्मचारी की हत्या करने व एक को घायल कर 13 हजार रुपये की नकदी लूटने के करीब डेढ़ साल पुराने मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक गोयल की अदालत ने बीड़ गांव निवासी भवानी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सजा के अलावा 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने 25 सितंबर 2020 को सेक्टर-14 निवासी पंप स्वामी संजय गोयल की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 450 व 460 के तहत मामला दर्ज किया था।
एक की मौके पर हो चुकी थी मौत, एक ने बाद में दम तोड़ा था
अदालत में चले अभियोग के अनुसार पुलिस को दिए गए बयान में पंप स्वामी संजय गोयल ने बताया था कि 25 सिंतबर 2020 की सुबह 7 बजे पता चला कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों को चोटें लगी हैं। जब मौके पर गया तो मैनेजर हनुमान सिंह अपने कमरे में चारपाई पर बेहोशी की हालत में पड़ा था और उसके सिर से खून निकल रहा था। इसी प्रकार घनश्याम व बृजेश भी ऑफिस के बरामदे में बेहोशी की हालत में चारपाई पर सो रहे थे और उनके सिर से भी खून निकाल रहा था। इसके बाद एंबुलेंस का प्रबंध करके तीनों को नागरिक अस्पताल में लेकर गए थे। जहां चिकित्सकों ने राजस्थान के झरिड़िया भरनावा निवासी 48 वर्षीय हनुमान को मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी और सेल्समैन 24 वर्षीय बृजेश की बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उस समय अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ था। पुलिस ने बीड़ निवासी भवानी को गिरफ्तार किया था।
नशा करने का था आदी
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह हेरोइन का नशा करने का आदी था। नशे कि पूर्ति करने के लिए उसने 26 अगस्त 2020 की रात को बगला रोड पर स्थित शुभम पेट्रोल पंप पर लूटपाट के इरादे से जरनेटर के हैंडल का प्रयोग कर पेट्रोल पंप कर्मियों पर हमला किया था। आरोपी ने बताया कि बगला रोड की वारदात में न पकड़े जाने पर और नशा करने के लिए पैसे न मिलने पर उसने गोयल पेट्रोल पंप पर रेकी की और अपने घर से हथौड़ी लेकर पैदल ही पेट्रोल पंप पर आया और लूटपाट करने के लिए पेट्रोल पंप पर सो रहे कर्मचारियों पर हमला किया और 13 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पूछताछ में उसने बताया था कि वेब सीरीज देखकर अपराध करने का नया तरीका निकाला था। भवानी के खिलाफ 20 दिसंबर 2011 में मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा नहरी पानी चोरी करने और विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का एक मामला भी दर्ज है।