{"_id":"6a0b5ba4b82c69ef0106d26c","slug":"life-has-been-rendered-miserable-by-the-scorching-sun-and-the-onslaught-of-heatwaves-hisar-news-c-21-hsr1020-872842-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से जिंदगी हुई बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से जिंदगी हुई बेहाल
Tue, 19 May 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 19 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
हांसी गर्मी में दोपहर को स्कूल से अवकाश के बाद रुमाल से सिर ढंककर साइकिल पर सवार होकर जाते स्कू
हांसी। जिले में सोमवार को चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से जिंदगी बेहाल हो गई। गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सोमवार का दिन अब तक का हांसी का सबसे गरम दिन था। वहीं, डीसी ने लोगों ने सावधानी बरतने की अपील की है।
हांसी में सुबह से ही तेज धूप के कारण आमजन परेशान हुए। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में लू के लिए अलर्ट जारी किया है। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी और छाछ पीने की सलाह दी गई है। धूप में निकलते समय सूती कपड़े पहनने और सिर को कपड़े से ढककर रखने की भी सलाह दी गई है।
प्रयागराज से निकले बाबा इन दिनों भीषण गर्मी के बीच पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस समय गर्मी बेहद ज्यादा है। पानी आसानी से नहीं मिल पा रहा। जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संत बाबा लक्ष्मण दास
विज्ञापन
मैं जरूरी काम से घर से बाहर आया था। तेज गर्मी के कारण बार-बार ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करना पड़ रहा है। आज सबसे ज्यादा गर्मी है।- मनदीप, रोहनात निवासी।
भीषण गर्मी के कारण ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री काफी बढ़ गई है। तापमान अधिक होने की वजह से लोग लगातार ठंडी चीजों की खरीदारी कर रहे हैं।- बिट्टू, दुकानदार।
सोमवार को गर्मी सामान्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा महसूस की जा रही है, जिसके चलते रेहड़ी पर ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ी है।- अनिल, आइसक्रीम रेहड़ी संचालक।
बढ़ती गर्मी और लू चलने के कारण सभी नागरिक विशेष सावधानी बरतें। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करें। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लू लगने, डिहाइड्रेशन व अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं व बीमार व्यक्तियों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक धूप सबसे अधिक तेज होती है। इसलिए इस दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। राहुल नरवाल, डीसी।