{"_id":"682b7afa8a0c21ec1b0200e9","slug":"lease-holders-arrived-to-take-possession-hisar-news-c-21-hsr1020-629881-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्रक यूनियन की जमीन का मामला फिर उठा, कब्जा लेने के लिए पहुंचे लीज धारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्रक यूनियन की जमीन का मामला फिर उठा, कब्जा लेने के लिए पहुंचे लीज धारक
Tue, 20 May 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 20 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
हांसी। तोशाम रोड पर स्थित ट्रक यूनियन की 6,000 वर्ग गज जमीन का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया। सोमवार को जमीन को लीज पर लेने वाले लीज धारक उच्च न्यायालय के आदेश लेकर वहां पहुंचे। लीज धारकों का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी उन्हें जमीन पर जाने नहीं दिया गया।
जमीन के लीज होल्डर सज्जन सिंह, अमित कुमार, संदीप बांगा और शमशेर सिंह आदि ने बताया कि हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं कि इस जमीन पर जाने से पहले पुलिस उनको सुरक्षा मुहैया करवाए। इसके बाद ही जमीन पर जाएंगे। बताया जा रहा है कि शाम को वह इस मामले में शहर थाना प्रभारी से भी मिले हैं। साथ ही मामले में एक शिकायत भी दी गई है।
उन्होंने बताया कि ट्रक यूनियन के 6,000 वर्ग गज जमीन वर्ष 2008 में वक्फ बोर्ड पर लीज पर ली थी। फिलहाल इस जमीन का एक महीने का किराया करीब 17,000 रुपये है जो वे वक्फ बोर्ड को जमा करवाते हैं। 23 जुलाई 2024 में कोर्ट के आदेश पर हांसी प्रशासन ने कब्जा कार्रवाई की थी। प्रशासन ने लीज होल्डरों को कानूनी कार्रवाई करते हुए 6,000 वर्ग गज जमीन का कब्जा दिलवा दिया था। यह विवाद होने के बाद वहां विधायक विनोद भयाना भी पहुंचे थे। तब कुछ लोगाें ने उन पर पिस्तौल तान दी थी।
विज्ञापन
बीते महीने यह मामला हिसार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की मासिक बैठक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार के सामने भी उठा था। तब कैबिनेट मंत्री पंवार ने कहा था कि वक्फ बोर्ड को लेकर देश में नया कानून आया है। नए नियमों के अनुसार ही कार्रवाई होगी। कोई किसी की संपत्ति को हड़प नहीं सकेगा।