फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lakhs stolen from ASI's house, family had gone to village

Hisar News: एएसआई के घर लाखों की चोरी, परिवार गांव गया हुआ था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from ASI's house, family had gone to village
एसआई के घर चोरी के बाद फैला सामान
हिसार। शहर के राजीव नगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को एएसआई सुरेश के घर में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। मां के निधन के चलते पूरा परिवार गांव गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई सुरेश ने पुलिस को बताया कि उनकी मां का निधन 16 दिसंबर को हुआ था। अंतिम संस्कार और अन्य रस्मों के चलते वह परिवार सहित गांव चले गए थे। इस दौरान घर में कोई नहीं था। उनका बेटा 23 दिसंबर को घर देखने आया था और इसके बाद वापस गांव लौट गया। इसके बाद चोरों ने घर की रैकी कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने दी चोरी की सूचना
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 1:35 बजे दो युवक स्कूटी पर सवार होकर आए थे। उन्होंने स्कूटी नहर के पास खड़ी की और फिर पैदल घर की ओर जाते हुए देखे गए। कुछ देर बाद दोनों युवक वापस लौटे और स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए। उस समय किसी को उन पर संदेह नहीं हुआ। सुबह जब पड़ोसियों ने एएसआई सुरेश के घर का मुख्य गेट खुला देखा और ताला टूटा हुआ पाया तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सुरेश को फोन पर दी। इसके बाद सुरेश ने अपने रिश्तेदारों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारियां टूटी, सामान बिखरा मिला
घर पहुंचने पर रिश्तेदारों ने देखा कि अलमारियां टूटी हुई थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। एएसआई सुरेश के अनुसार चोर घर से करीब दो से तीन तोला सोने के आभूषण, चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ले गए हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूत्रों की मदद से संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed