फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Labs and digital classrooms will be established in the Government Women's College.

Hisar News: राजकीय महिला कॉलेज में लैब और डिजिटल क्लासरूम बनेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Labs and digital classrooms will be established in the Government Women's College.
हिसार। राजकीय महिला महाविद्यालय में पार्किंग के साथ ही लैब व डिजिटल क्लासरूम बनेंगे। कॉलेज प्रबंधन ने इन कार्यों के लिए 50 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। डिजिटल क्लासरूम तैयार होने से छात्राओं को ई-लर्निंग, मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन और ऑनलाइन व्याख्यानों से जोड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतबीर सांगा ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सत्र 2018-2019 में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत कॉलेज को 2 करोड़ रुपये की ग्रांट स्वीकृत हुई थी। इस राशि में से डेढ़ करोड़ रुपये कॉलेज के प्रशासनिक भवन, कैंपस के सुंदरीकरण, लॉन निर्माण और अन्य विकास कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं। शेष बचे 50 लाख रुपये के इस्तेमाल के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग (हायर एजुकेशन) ने कॉलेज प्रशासन से प्रस्ताव मांगा। इसके जवाब में
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में, केमिस्ट्री और जूलॉजी लैब को प्राथमिकता दी गई है। प्रयोगशालाओं में अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे ताकि छात्राओं को व्यावहारिक शिक्षा के अधिक अवसर मिल सकें और उच्च शिक्षा संस्थानों के मानकों के अनुरूप प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्था विकसित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में छात्राओं और स्टाफ के लिए पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। नए पार्किंग स्थल से परिसर में अनुशासन और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा। प्रस्ताव में डिजिटल क्लासरूम और कॉन्फ्रेंस रूम के आधुनिकीकरण की योजना भी शामिल है।

प्रशासन का कहना है कि प्रस्ताव स्वीकृत हो जाते हैं तो न केवल संस्थान का शैक्षणिक वातावरण बेहतर होगा बल्कि छात्राओं को आधुनिक तकनीकी संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed