फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   lab technician death in road accident

लैब टेक्नीशियन को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 29 Dec 2020 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
lab technician death in road accident
इसहाक अली की फाइल फोटो - फोटो : Hisar
हिसार। सालगिरह के चलते काम से जल्दी छुट्टी कर बाइक पर सवार होकर घर जा रहे आधार अस्पताल में डॉ. लाल पैथ लैब में लैब टेक्नीशियन की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर शहर निवासी हाल किरायेदार जिंदल अस्पताल के नजदीक मॉडल टाउन निवासी करीब 39 वर्षीय इसहाक अली को सेक्टर 16-17 के निर्माणाधीन पुल के नजदीक सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए कुचल दिया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने बताया कि इसहाक अली की सोमवार को सालगिरह थी। इस कारण वह दोपहर करीब ढाई बजे अपने काम से छुट्टी कर बाइक पर सवार होकर घर जाने से पहले कैमरी रोड पर किसी काम से जा रहा था। इस दौरान एक ट्रक चालक ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के शव का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आधार अस्पताल में लाल पैथ लैब संचालक राहुल भ्याणा ने बताया कि इसहाक पहले हिसार की रेलवे कॉलोनी में अपने ससुराल में ही रहता था, लेकिन कुछ समय से वह मॉडल टाउन में किराये पर रहने लगा था। राहुल ने बताया कि मृतक इसहाक की दो बेटियां हैं, जिनमें से बड़ी बेटी 12वीं कक्षा में और छोटी बेटी दूसरी कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed