फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   KYS demonstrated to increase seats in college

कॉलेज में सीटें बढ़ाने के लिए केवाईएस ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
KYS demonstrated to increase seats in college
विद्यार्थी उप तहसील परिसर पर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Hisar
नारनौंद। छात्र क्रांतिकारी युवा संगठन ने खेड़ी चौपटा कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता क्रांतिकारी युवा संगठन अध्यक्ष विक्रम ने की। मांगों को लेकर खेड़ी चौपटा के नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विक्रम ने बताया कि प्रदेश के कॉलेजों में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। सभी कालेजों में आए आवेदनों के मुकाबले सीटों की संख्या बहुत कम हैं। तय सीटों से तीन या चार गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। अगर खेड़ी चौपटा कॉलेज की बात करें तो यहां पर बीए की 160 सीटों पर तीन गुणा आवेदन आए हैं। पिछले लंबे समय से संगठन की मांग है कि सभी कॉलेजों में छात्रों की संख्या के अनुपात में सीट बढ़ोतरी की जाए। सीटों की कमी के कारण अधिकतर छात्र कालेजों में दाखिला नहीं ले पाते। इन छात्रों का बहुसंख्यक हिस्सा सरकारी स्कूलों से पढ़कर आता है। ये छात्र गरीब, मजदूर-किसानों व निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों से आते हैं। उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इस अवसर पर रवि कुमार, विक्रम, राहुल, पवन, लोकेश व ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed