Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kuldeep Bishnoi has had a five-and-a-half-story mansion built in Adampur

हरियाणा: कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में तैयार कराई साढ़े पांच मंजिला कोठी, 11 नवंबर को होगा गृह प्रवेश

Tue, 10 Nov 2026 01:56 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 10 Nov 2026 01:56 PM IST
सार

बिश्नोई परिवार ने कई साल पहले आदमपुर स्थित अपनी पुरानी कोठी बेच दी थी, जिसे राजनीतिक विरोधियों ने मुद्दा भी बनाया था। 2022 में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी यह मुद्दा चर्चा में रहा था।

विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi has had a five-and-a-half-story mansion built in Adampur
पांच मंजिला कोठी - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर कस्बे में अपनी आढ़त की दुकान को साढ़े पांच मंजिला कोठी के रूप में तैयार कराया है, जिसका गृह प्रवेश 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक भावुक निमंत्रण जारी किया है।
विज्ञापन


भावुक निमंत्रण और जनसेवा का संकल्प
कुलदीप बिश्नोई ने अपने एक्स हैंडल पर संदेश में लिखा है कि उनके पिता चौधरी भजनलाल द्वारा स्थापित रिश्ते को निभाना उनके और भव्य बिश्नोई के लिए सबसे बड़ा संकल्प है। उन्होंने जनता के विश्वास और स्नेह को अपनी ताकत और पूंजी बताया है। 11 नवंबर को आदमपुर में गृह प्रवेश के अवसर पर वे सभी की राह देखेंगे और उनसे आशीर्वाद की कामना की है, ताकि जनसेवा की परंपरा उसी समर्पण से आगे बढ़ती रहे। उन्होंने जनता से उसी अपनेपन से आने का आग्रह किया है, जैसे वे उनके पिता के पास आते थे, और कहा है कि यह घर और कुलदीप भी जनता का है।
विज्ञापन


भव्य बिश्नोई के साथ गृह प्रवेश
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल का परिवार अब दिल्ली और हिसार के साथ-साथ आदमपुर में भी समय बिताएगा। भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई का राजस्थानी पत्थरों से तैयार कराया गया यह भवन अब बनकर तैयार है। 11 नवंबर को हवन यज्ञ के साथ कुलदीप बिश्नोई इस नए घर में गृह प्रवेश करेंगे। कुलदीप बिश्नोई और उनके बेटे भव्य बिश्नोई ने पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को निमंत्रण दिया है। हिसार जिले के सभी सात हलकों में अलग-अलग प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, और विधायक, पूर्व विधायक व पूर्व चेयरमैन अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं तक पहुंचकर व्यक्तिगत निमंत्रण दे रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी रेणुका और बेटे भव्य बिश्नोई भी लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की तैयारी की जा रही है। गृह प्रवेश कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए देसी घी का हलवा, कढ़ी और चूरमा सहित कई अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवेली की तर्ज पर निर्मित भवन
यह साढ़े पांच मंजिला घर राजस्थानी शैली में बनाया गया है और इसका डिजाइन शानदार है। इसमें बारीक नक्काशी, नक्काशीदार खंभे और पारंपरिक हवेलियों जैसी बालकनियां शामिल हैं। भवन का बाहरी हिस्सा धौलपुर पत्थर से तैयार किया गया है, और प्रांगण में इंटरलॉकिंग टाइल्स ब्लॉक का फर्श बिछाया गया है।

प्रवेश द्वार पर शीशम के बने पारंपरिक शाही नक्काशीदार दरवाजे लगाए गए हैं, जिन पर पीतल के गोल स्टड लगे हैं, जो इसे प्राचीन किले या हवेली का लुक देते हैं। घर में कुल 12 कमरे हैं। ग्राउंड फ्लोर पर ऑफिस है, एक फ्लोर पर भव्य बिश्नोई और दूसरे पर कुलदीप बिश्नोई रहेंगे। सबसे ऊपर भव्य के लिए जिम बनाया गया है। घर के अंदर एक बड़ा हॉल है जिसमें थिएटर स्टाइल में कुर्सियां, आधुनिक फॉल्स सीलिंग, वेंटिलेशन और जाली वर्क डिजाइन वाली दीवारें हैं। ऊपर की मंजिलों तक जाने के लिए आधुनिक लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध है, साथ ही सीढ़ियां भी हैं।


2022 के वादे का पूरा होना
बिश्नोई परिवार ने कई साल पहले आदमपुर स्थित अपनी पुरानी कोठी बेच दी थी, जिसे राजनीतिक विरोधियों ने मुद्दा भी बनाया था। 2022 में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी यह मुद्दा चर्चा में रहा था। उस समय कुलदीप बिश्नोई ने वादा किया था कि भव्य बिश्नोई आदमपुर में रहकर क्षेत्र के लोगों की सेवा करेंगे। इसके बाद अनाज मंडी की दुकान नंबर 107 के ऊपर इस नए घर का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed