फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Krishna Jamalpur appointed state president of BSP

Hisar News: कृष्ण जमालपुर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Krishna Jamalpur appointed state president of BSP
कृष्ण जमालपुर
हिसार। बहुजन समाज पार्टी ने हरियाणा में पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए कृष्ण जमालपुर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे हांसी के पास स्थित गांव जमालपुर के निवासी हैं। कृष्ण जमालपुर छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं। आम कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने की उनकी क्षमता के चलते प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

कृष्ण जमालपुर ने वर्ष 1995 में पार्टी में बूथ अध्यक्ष से संगठनात्मक राजनीति का सफर शुरू किया था। इससे पूर्व छात्र राजनीति के साथ बसपा से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वर्ष 2002 में बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बने और 2004 में भिवानी के जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए। लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2006 में प्रदेश सचिव और 2007 से 2010 तक प्रदेश महासचिव रहे। इसके बाद जोन प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए प्रदेश प्रभारी नियुक्त हुए। बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2005 और 2009 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed