फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kovid vaccination session closed due to employees' strike, health services getting affected

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कोविड टीकाकरण सेशन बंद, स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Kovid vaccination session closed due to employees' strike, health services getting affected
एनएचएम कर्मचारियों ने सर्विस बायलॉज रद्द करने के पत्र के खिलाफ हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, स्वास्थ? - फोटो : Hisar
हिसार। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कोविड टीकाकरण सेशन को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण पर असर पड़ रहा है। एंबुलेंस सेवा भी प्रभावित हो रही है। टीबी अस्पताल में मरीजों को दवाइयां नहीं मिल रही है। समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण मरीजों को प्राइवेट वाहनों के जरिये अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं, तीसरे दिन भी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन सीएमओ कार्यालय के बाहर जारी रहा।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का असर कोविड टीकाकरण सेशन पर पड़ रहा है। कर्मचारी न होने के कारण उसे बंद कर दिया है। हालांकि नागरिक अस्पताल में टीकाकरण चल रह है। हड़ताल के चलते अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने लगा है। ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी और पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। अगर कर्मचारियों की हड़ताल लंबी चलती है तो हालात बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सेवा नियम रद्द करने के पत्र के विरोध में सरकार के खिलाफ एनएचएम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के तीसरे दिन अध्यक्षता कर रही ब्लॉक उप प्रधान राजबाला यादव एएनएम ने बताया कि 2018 में हरियाणा सरकार ने एनएचएम कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सेवा नियम के जरिये बढ़ी हुई तनख्वाह का तोहफा दिया था। परंतु अधिकारियों के कर्मचारियों के वेतन के ऊपर किए गए कुठाराघात के कारण आज कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि सरकार तुगलकी फरमान को वापस ले। इस मौके पर सुमित शर्मा, सुनील, वीरभान, पूनम, सरोज, सुदेश, चंद्रपाल, प्रवीण ,अनिल, नरेश, सुरेंद्र के अलावा कर्मचारी नेता सुरेंद्र मान, प्रदीप, रंजू आदि ने हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed