{"_id":"68aa17b16f4204ffad0be4b7","slug":"komal-navpreet-mehak-yashasvi-and-riya-selected-for-state-level-chess-competition-hisar-news-c-21-hsr1020-694027-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा के लिए कोमल नवप्रीत, महक, यशस्वी व रिया का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा के लिए कोमल नवप्रीत, महक, यशस्वी व रिया का चयन
विज्ञापन
जहाजपुल चौक स्थित सरकारी स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। 58वीं जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शनिवार जहाजपुल स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शतरंज के मुकाबले करवाए गए। इस दौरान अंडर-14 में लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया की अध्यक्षता में हुआ।
शुभारंभ प्राचार्य सतेंद्र सिंह ने किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इनमें ब्लूमिंग चाइल्ड स्कूल जाखोद खेड़ा से कोमल, ओपीजेएमएस से नवप्रीत, होली एंजल स्कूल से महक अग्रवाल, आईडीडीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल से यशस्वी, श्री कृष्णा प्रणामी स्कूल हांसी से रिया शामिल हैं। प्रतियोगिता में बतौर आर्बिटर डीपीई सतीश दलाल, डीपीई सुनीता बेरवाल, डीपीई अनूप कुमार, डीपीई सुमन ने बतौर ऑफिशल्स अपनी सेवाएं दी।
प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता कन्वीनर नेशनल चैस आर्बिटर डीपीई सतीश दलाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 38 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र श्योराण, विजेंदर सिंह, एईईओ राजबीर धायल, एईओ कुलदीप मलिक, पीटीआई परीक्षित, डीपीई नवीन, पीटीआई सुरेंद्र मालिक, जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी एडवोकेट नीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
25 और 26 अगस्त को बहबलपुर में होगी ताइक्वांडो प्रतियोगिता
हिसार। शिक्षा विभाग की ओर से 25 और 26 अगस्त को बहबलपुर के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 25 अगस्त को अंडर-14, 17, 19 आयु वर्ग में लड़कियों और 26 अगस्त को लड़कों के मुकाबले खेले जाएंगे। मुकाबले सुबह 10 बजे शुरू हो जाएंगे।