फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kisan Panchayat in Pabra on 10th May

Hisar News: पाबड़ा में किसान पंचायत 10 मई को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kisan Panchayat in Pabra on 10th May
पृथ्वी प्रभात भवन में बैठक करते किसान सभा के नेतागण।
हिसार। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की बैठक पृथ्वी प्रभात भवन में जिला प्रधान शमशेर नंबरदार की अध्यक्षता में हुई। किसानों ने बैठक में फैसला लिया कि पेयजल-सिंचाई के पानी की हो रहा किल्लत को लेकर संगठनों को लामबंद किया जाएगा। किसान आंदोलन के मुद्दों पर 10 मई को पाबड़ा में पंचायत की जाएगी। 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय भी लिया गया है।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला सचिव सतबीर सिंह धायल ने बताया कि बैठक में सिंचाई के पानी की हो रही भारी कमी और पेयजल की उपलब्धता में की गई कटौती पर आक्रोश जताया गया। सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध न होने के चलते मारा मारी मची हुई है और कपास, मूंग, बाजरा की फसलों की बिजाई नहीं हो पा रही। किसान सभा ने सरकार और प्रशासन से पानी की उपलब्धता बढ़ाने की मांग की है। किसान सभा पानी की कमी को लेकर प्रदर्शन करेगी। किसानों के मुद्दों को लेकर 10 मई को गांव पाबड़ा में किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गांवों में अभियान चलाया जाएगा। किसान सभा ने बैठक में 20 मई की ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हर प्रकार से समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed